इस्लामपुर। महिला मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को साध्वी श्री डॉ पीयूषप्रभा जी ठाना4 के सान्निध्य में मनाया। महिला मंडल एवं कन्या मंडल द्वारा द्वी पहिया रैली का आयोजन किया। रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि चेयरमैन साहब हरी झंडी दिखाकर करवाई। रैली तेरापंथ सभा भवन पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ पीयूष प्रभा जी ने नमस्कार महामंत्र से किया। महिला मंडल एवं कन्या मंडल ने प्रेरणा गीत की सुंदर प्रस्तुति दी। महिला मंडल की अध्यक्षा जयश्री सिंघी जी ने स्वागत वक्तव्य दिया।वंदनीय साध्वी प्रमुखा श्री जी द्वारा प्रदत महिला दिवस पर विशेष संदेश का वाचन उपाध्यक्षा अनीता बैद ने किया।
उपस्थित जन मेदनी को संबोधित करते हुए डॉक्टर साध्वी श्री पीयूष प्रभा जी ने कहा कि जितनी भी असामाजिक घटना जो बहनों के साथ होती है उसका एक कारण होता है भड़कीला और अंग प्रदर्शित करने वाला पहनावा यदि इसका बोध हो जाए तो कितने समस्याओं का समाधान हो सकता है,केवल पुरुषों से बराबरी की बात न सोचते हुए अपनी मर्यादा, अपना दायित्व और अपना अस्तित्व का चिंतन करें।साध्वी श्री दीप्तियशा जी ने नारी को दुर्गा लक्ष्मी चंदनबाला की उपमा देखकर संस्कारों की जननी बताया। केवल बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ हर बेटे को संस्कारित करना नारी को भी सम्मान देना सिखाना चाहिए।
मुख्य अतिथि ने यह कहा कि आज के युग में नारी हर क्षेत्र में श्रेष्ठ है। कार्यक्रम में चेन्नई से सामांगत मधुर गायक नवीन जी बोहरा ने बेटी पर भावपूर्ण गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का दूसरा चरण प्रेरणा सम्मान का रहा।प्रेरणा सम्मान के अंतर्गत इस्लामपुर महिला मंडल ने इस वर्ष पूर्व अध्यक्ष श्रीमती ललिता धाड़ेवा को सम्मानित किया। संघरक्षिका संघसरक्षिका परामर्श गण एवं पूर्व अध्यक्ष मोमेंटो प्रदान कर सम्मान किया। सम्मान कर्ता ललिता जी के परिवार से खुशबू धड़ेवा ने कृतज्ञता के भाव ज्ञापित किया। कोलकाता से समागत उपासिका किरण जी सुराणा, सभा के अध्यक्ष लक्ष्मीपतजी गोलछा, तेयुप के अध्यक्ष विकास जी बोथरा,अनुव्रत समिति के अध्यक्ष शकुंतला जी,रंजना जी, मनीषा जी ने महिला दिवस पर अपने विचार रखें। गरिमामय उपस्थिति के साथ उपासक श्रीमान निर्मल जी एवं सभी संस्थाओं के पदाधिकारी गण उपस्थित थे। आभारज्ञापन मंत्री नेहा पिंचा द्वारा किया गया। मंच संचालन उपाध्यक्ष संगीता गोलछा ने कुशलता पूर्वक किया। रैली में मुदित पींचा का पूरा सहयोग रहा। अखिल दा, रीना और कुलदीप का पूर्ण सहयोग रहा।
इस्लामपुर में महिला दिवस का शानदार आयोजन

