सिलीगुड़ी। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत कन्याओं और महिलाओं को सेंट्री नेपकिन सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर २८ के टिकिया पाड़ा में नारी सशक्तिकरण संगठन द्वारा वितरित किया गया। सबसे पहले नारी सशक्तिकरण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती शशीकला जी बैद वार्ड कोंसिल को खादा और मिठाई देकर उनका सम्मान किया। तद्पश्चात बहन श्रीमती रूपा पारीक और श्रीमती पायल लुणावत ने नेपकिन के बारे में जानकारी दी। सभी बहनों का सक्रिय योगदान रहा।मंच संचालन मंत्री श्रीमती मंजु जी लुणावत ने किया। यह जानकारी शशिकला बैद ने दी।

सिलीगुड़ी में महिला दिवस पर कार्यक्रम

