By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इंग्लैंड के खिलाफ भगवा जर्सी पहनकर खेलेगी टीम इंडिया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

इंग्लैंड के खिलाफ भगवा जर्सी पहनकर खेलेगी टीम इंडिया

Last updated: June 20, 2019 8:57 pm
Surabhi Saloni
Share
2 Min Read
SHARE

बर्मिंगम:भारतीय क्रिकेट टीम आगामी 30 जून को बर्मिंगम में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले विश्व कप मैच में ब्लू की बजाए ऑरेंज जर्सी पहनकर खेलने उतरेगी। आईसीसी के मुताबिक टीम इंडिया क्रिकेट विश्व कप 2019 में सिर्फ इंग्लैंड के खिलाफ ही नीले की बजाए नारंगी जर्सी में खेलेगी। आईसीसी नियमों के अनुसार मेजबान टीम को आईसीसी इवेंट में खेलते हुए अपनी जर्सी के रंग को बरकरार रखना होता है। चूंकी भारत की जर्सी भी नीले रंग की है, ऐसे में भारत की जर्सी में यह बदलाव किया गया है। ऐसे में मेजबान इंग्लैंड की टीम अपनी हल्की नीली जर्सी में ही खेलने उतरेगी।

इंग्लैंड के खिलाफ नारंगी जर्सी पहनकर खेलेगी भारतीय टीम 
गौरतलब है कि मौजूदा विश्व कप में 2 जून को दक्षिण अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपनी टी शर्ट बदल ली थी। उस मैच में अफ्रीकी खिलाड़ी हरी की जगह पीली टी शर्ट में मैदान पर उतर थे। अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका, इंग्लैंड और भारत के खिलाफ लाल रंग की जर्सी पहनेगी। वहीं, बांग्लादेश की टीम सिर्फ पाकिस्तान के खिलाफ लाल जर्सी में खेलती हुई नजर आएगी। भारत और अफगानिस्तान दोनों की जर्सी नीली है। ऐसे में दोनों के बीच शनिवार को होने वाले मैच में अफगानिस्तान को अपनी किट बदलनी पड़ सकती है।

किसी भी मैच में नहीं बदलेगी विंडीज और इंग्लैंड टीम की जर्सी
श्रीलंकाई क्रिकेट टीम इंग्लैंड और भारत के खिलाफ पीली जर्सी पहनकर मैच खेलेगी। क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 में केवल दो टीमें ऐसी हैं, जो हर मैच में एक ही जर्सी में खेलेंगी। उनमें मेजबान इंग्लैंड लाइट ब्लू जर्सी के साथ जबकि वेस्टइंडीज मरून कलर की जर्सी के साथ सभी मैच खेलेंगी। भारत को विश्व कप में अपने बचे हुए मैचों में 22 जून को अफगानिस्तान के खिलाफ, 27 जून को वेस्टइंडीज और 30 जून को इंग्लैंड से भिड़ना है। इंग्लैंड के बाद भारतीय टीम 2 जुलाई को बांग्लादेश और 6 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ मैच खेलेगी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अगर दिल रखना चाहते हैं दुरुस्त तो करें ये योग आसन
Next Article ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश पर लगातार 13वीं जीत, 48 रन से हराया

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?