By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश पर लगातार 13वीं जीत, 48 रन से हराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

ऑस्ट्रेलिया की बांग्लादेश पर लगातार 13वीं जीत, 48 रन से हराया

Last updated: June 20, 2019 11:38 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

नॉटिंघम: वर्ल्ड कप के 26वें मैच में गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 48 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वह अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गया। उसके 6 मैच में 10 अंक हो गए। उसने न्यूजीलैंड (9 अंक) और इंग्लैंड (8 अंक) को पीछे छोड़ा। बांग्लादेश के खिलाफ यह उसकी लगातार 13वीं जीत है। उसे पिछली हार जून 2005 में इंग्लैंड के मैदान पर मिली थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले 50 ओवर में 5 विकेट पर 381 रन बनाए। बांग्लादेश की टीम 50 ओवर में 8 विकेट पर 333 रन ही बना सकी।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड वॉर्नर ने 166 रन की पारी खेली। इस वर्ल्ड कप में यह उनका दूसरा शतक है। उन्होंने 147 गेंद की पारी में 14 चौके और 5 छक्के लगाए। उस्मान ख्वाजा ने 89 रन बनाए। सौम्य सरकार ने 3 विकेट लिए। बांग्लादेश के लिए मुशफिकुर रहीम ने नाबाद 102 रन बनाए। यह वर्ल्ड कप में उनका पहला शतक है। महमूदुल्लाह ने 69 और तमीम इकबाल ने 62 रन बनाए। इस वर्ल्ड कप में दो शतक लगा चुके शाकिब अल हसन 41 रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क, नाथन कूल्टर नाइल और मार्क्स स्टोइनिस ने 2-2 विकेट लिए।

वॉर्नर ने जेसन रॉय को पीछे छोड़ा

वॉर्नर इस वर्ल्ड कप में हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने जेसन रॉय के 153 रन को पीछे छोड़ दिया। इस मामले में एरॉन फिंच (153 रन) तीसरे, इयॉन मॉर्गन (148 रन) चौथे और रोहित शर्मा (140 रन) पांचवें स्थान पर हैं। साथ ही वॉर्नर इस वर्ल्ड कप के टॉप स्कोरर भी बन गए। छह पारियों में उनके 447 रन हो गए। उन्होंने साथी ओपनर फिंच (396 रन) को पीछे छोड़ा।

ख्वाजा-वॉर्नर ने 192 रन की साझेदारी की

ख्वाजा और वॉर्नर ने दूसरे विकेट के लिए 192 रन की साझेदारी की। ख्वाजा ने 72 गेंद की पारी में 10 चौके लगाए। इससे पहले कप्तान एरॉन फिंच 53 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 24वां वनडे अर्धशतक लगाया। फिंच ने वॉर्नर के साथ पहले विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। ग्लेन मैक्सवेल 9 गेंद पर 32 रन बनाकर रनआउट हुए। उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। स्टीव स्मिथ (1) को मुस्तफिजुर ने आउट किया।

वॉर्नर ने सचिन-गेल को पीछे छोड़ा

वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वर्ल्ड कप में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। पहले नंबर पर भी वॉर्नर ही हैं। उन्होंने 2015 में अफगानिस्तान के खिलाफ 158 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडेन हैं। उन्होंने 2007 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 156 रन बनाए थे। वॉर्नर ने छठी बार 150+ का स्कोर बनाया। इस मामले में उन्होंने क्रिस गेल और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया। दोनों ने 5-5 बार 150+ का स्कोर बनाया है। इस मामले में पहले स्थान पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 6 बार ऐसा किया है।

स्टोइनिस, जम्पा और कूल्टर नाइल की वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने टीम में तीन बदलाव किए। मार्क्स स्टोइनिस, एडम जम्पा और नाथन कूल्टर नाइल की टीम में वापसी हुई। शॉन मार्श, जेसन बेहरेनडॉर्फ और केन रिचर्डसन को बाहर कर दिया। वहीं, बांग्लादेश ने दो बदलाव किए। शब्बीर रहमान और रूबेल हुसैन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया। मोहम्मद सैफुद्दीन और मोसादेक हुसैन को चोट के कारण मैच से बाहर होना पड़ा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article इंग्लैंड के खिलाफ भगवा जर्सी पहनकर खेलेगी टीम इंडिया
Next Article महाश्रमण का नव्य-भव्य मंगल प्रवेश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?