By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: होली चातुर्मास (विरार): कैसे बढ़ाएं पवित्रता – समणी निर्वाणप्रज्ञा जी
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

होली चातुर्मास (विरार): कैसे बढ़ाएं पवित्रता – समणी निर्वाणप्रज्ञा जी

Last updated: March 23, 2019 6:45 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

विरार। आचार्य श्री महाश्रमण जी की शुशिष्या समणी डॉ श्री निर्वानप्रज्ञा जी के सानिध्य में होली चातुर्मास का आयोजन विरार तेरापंथ भवन में किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत समणी जी द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुआ। मयूरी सोलंकी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया। महिला मंडल, ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओ, तेयुप, सभा द्वारा विभिन्न गितिकाओ की प्रस्तुति दी गयी।
सभा अध्यक्ष तेजराज हिरण ने सभी का स्वागत किया। जीवराज सांखला ने अपने भावों की अभिव्यक्ति दी। कन्यामण्डल द्वारा टेंशन फ्री कौन है नाटक की प्रस्तुती दी। समणी प्रगति प्रज्ञा जी ने बताया जीवन मे पवित्रता बढ़ाने के लिए भक्ति को महत्व दे, अवगुणों व बुराइयों को बहिस्कार करे,समर्पण को महत्त्व दे इसी के साथ होलिका और प्रह्लाद की कहानी के माध्यम से संदेश दिया कि जीवन मे भक्ति,समर्पण का कितना महत्व है।
समणी मध्यस्थ प्रज्ञा जी ने अपनी बात उदाहरण द्वारा प्रस्तुत करते हुए कहा कि गार्डन में विभिन्न प्रकार के पेड़ पौधे होते है सभी एक ही जमीन पर है,सभी एक ही पानी लेते है फिर भी अलग अलग होते है इस का कारण है जैसा बीज होता है वैसा ही वृक्ष होगा। प्रश्न है मनुष्य इतने भिन्न क्यों है कोई राम है कोई रावण,कोई कृष्ण है कोई कंश,कोई महावीर है कोई गोशालक इसका मुख्य कारण है हमारे चरित्र की पवित्रता। व्यक्ति अपनी पवित्रता के कारण ऊपर जाता है और उसी से महान बनता है । जंहा सरलता है वंहा पवित्रता है । समणी जी ने ध्यान का प्रयोग करवाते हुए पवित्रता का एहसास कराया।
समणी निर्वानप्रज्ञा जी ने अपने प्रवचन में कहा हिन्दुओ के प्रमुख त्योहार है होली,दीवाली व राखी और इसमें होली का त्यौहार मनुष्य के साथ जुड़ कर अपवित्र होता जा रहा है क्योंकि मनुष्य के विचार ही अपवित्र है ,अपने विचारों में जो होगा वो ही बाहर आएगा। प्रहलाद की कहानी बताते हुए कहा कि धर्म की विजय अधर्म पर होती है धर्म का पेड़ कभी नही सुखता, धर्म की जड़ मजबूत होती है, अधर्म का नाश होता है। भगवती सूत्र में कहा है जब तक एक भी साधु जिंदा रहेगा छठा आरा नही आएगा। ईमानदारी का एक रूपया हजार का काम करता है व बेईमानी का हज़ार रुपया एक रुपया का काम करता है। हमारे मन की अपवित्रता रोग का कारण है। मन की अस्वस्थता छोड़कर स्वस्थ्य बनाने की जरूरत है। होली के समय को होली चातुर्मास कहते है क्योंकि इसके आसपास के चार महीने में लोग धर्म आराधना कम होती है । हमारे जीवन मे पवित्रता बढ़ेगी तो आचार,विचार,व्यवहार में पवित्रता बढ़ेगी,विचारों की पवित्रता में सात्विकता होगी तो पदार्थों के प्रति आसक्ती काम होगी, तन के रोगी के लिए डॉक्टर है मन के रोगी के लिए संत की आवश्यकता होती है। हमारा आचरण अच्छा बने। आचरण अच्छा होगा तो सम्मान बढेगा। आचार उच्च होगा तो व्यवहार स्वतः विनम्र होगा।
सभा मंत्री अजयराज जी ने सभी को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की । वसई, नालासोपारा व आसपास के क्षेत्रों से श्रावकों की अच्छी उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में तेयुप अध्यक्ष विजय धाकड़,उपाध्यक्ष हेमंत धाकड़, नरेश बोहरा, रमेश जोठा, जीवन जी सांखला आदि का सहयोग रहा।कार्यक्रम का संचालन समणी मध्यस्थ प्रज्ञा जी ने किया। यह जानकारी सभा के मीडिया प्रभारी हेमंत धाकड़ ने दी।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article राजस्थानी मेवाड़ एकता संघ के होली सम्मेलन को मिला भारी प्रतिसाद
Next Article ससुराल मे बहू को बेटी जैसा सम्मान, जन्मदिन महोत्सव 5 अप्रेल को

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?