मुबंई : गुरुवार को रंगों के पावन पर्व होली के शुभ अवसर पर सायन में स्थित षणमुखांनद हाल में राजस्थानी मेवाड़ एकता संघ द्वारा होली कवि सम्मेलन का आयोजन रखा गया जिसमें भारी संख्या में मेवाड़ के लोगों की उपस्थिति रही। काव्य मंच के सशक्त हस्ताक्षर हरिओम पंवार मेरठ ने वीररस की रचनाओं से शहरवासियों में जोश भरने की कोशिश की तो वहीं अपनी बेजोड़ हास्य फुहारों के लिए लोकप्रिय हास्य कवि सत्यनारायण संतन इंदौर, हास्य कवि संजय झाला जयपुर, हास्य कवि बंलवत बललु रिषमदेव, शृंगार रस को नव आयाम-अलंकारों के साथ प्रस्तुति देने वाली कवियित्री गौरी मिश्रा नेनिताल, हास्य कवि अर्जुन अल्हड कोटा, अपनी मोहक रचनाओं के माध्यम से लोगों को ठहाके लगाने पर मजबूर किया। कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन अध्यक्ष रमेश बडाला करते हुए अपने भावों को रखा।
इस आयोजन के सहयोगी प्रकाश दिलीप हिम्मत कच्छारा, हिरालाल वसंतीलाल प्रकाश निर्मल महावीर आच्छा, भंवरलाल रमेश मनसुख भव्य लोढ़ा, सोहनलाल मेघराज, अजित, हार्दिक आरव धाकड़, इंद्रमल रोशनलाल, दिलीप, महेन्द्र, विजय, अमित पगारिया, मनिष भुपेश कोठारी, गुणवंत खेरोदिया सोहनलाल खेरोदिया, चांदमल विजय कुमार कमलेश पोखरना, प्रकाश कन्हैयालाल कागरेचा, गणपत चिराग डालिया, मनिषजी हरिश सिंयाल, कन्हैयालाल शांतिलाल मेहता, ताराचंद भंवरलाल बाँठीया, बीसी भलावत जैन, महावीर जैन, शांतिलाल जयपाल बड़ाला, राजेश पियुष कोठारी शारदा कांतिलाल, परमार, श्रीमती मीना सुधीर साँखला, श्री नाकोड़ा भैरव भक्ती मंडल सदस्य, मिठू माराज महेन्द्र माराज, बाबुलाल राकेश बड़ाला, गणपत पारस कोठारी, भैरुलाल लोढ़ा, मनिष सिंयाल, धिरज मेहता आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का महामंत्री दिलीप पगारिया और संरक्षक लादूलाल बाफना ने मंच का कुशलतापूर्वक संचालन किया।
इस अवसर पर पारस मोदी, भवरलाल बोहरा, संस्थापक दिनेश बोहरा सुनील कच्छारा, नवरत्न गन्ना, नरेंद्र बांठिया, विनोद बोहरा, गौतम डागा, नितेश धाकड़, रमेश सुतरिया, रमेश चौधरी, सुरेश सिंघवी, सुरेश मेहता, दिनेश धाकड़, महेंद्र पगारिया आदि की उपस्थिति रही।
राजस्थानी मेवाड़ एकता संघ के होली सम्मेलन को मिला भारी प्रतिसाद

