By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हैदराबाद रेप और मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने योजना के तहत वारदात को दिया अंजाम
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

हैदराबाद रेप और मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने योजना के तहत वारदात को दिया अंजाम

Last updated: November 30, 2019 10:52 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

हैदराबाद: हैदराबाद की साइबराबाद पुलिस ने बुधवार को 22 साल की पशु चिकित्सक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। हिरासत में लिए गए लोगों में एक ट्रक ड्राइवर और एक क्लीनर शामिल हैं। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों ने युवती लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और शव को जला दिया।

आरोपियों के कबूलनामे और एकत्र किए गए सबूतों के आधार पर, यह पता चला है कि चारों आरोपी अपराध में शामिल थे। साइबराबाद के पुलिस आयुक्त वी सी सज्जनर ने पत्रकारों से कहा कि चार आरोपियों ने बुधवार की शाम छह बजे पीड़िता को अपना दोपहिया वाहन शमशाबाद के तोंदुपल्ली टोलगेट में पार्क करते हुए देखा, उसी समय सभी ने अपराध करने की योजना बनाई थी। अपनी योजना के अनुसार, उन्होंने जानबूझकर पीड़िता की स्कूटी के पिछले टायर से हवा निकाल दी और उस समय सभी आरोपी नशे में थे।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एनडब्ल्यूसी) ने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के बाहरी इलाके शादनगर में सरकारी पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के खिलाफ शुक्रवार को स्वत: संज्ञान लिया जबकि पुलिस ने इस सिलसिले में सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने एक ट्वीट में कहा कि पीड़ति परिवार की सहायता के लिए एनडब्ल्यूसी की एक टीम हैदराबाद भेजी गई है।

सीसीटीवी विश्लेषण और चश्मदीद गवाहों की मदद से पुलिस ने इस जघन्य कांड से पर्दा उठाया है। आरोप है कि इन चारों ने मिलकर पशु चिकित्सक की हत्या से पहले उनके साथ सामूहिक बलात्कार भी किया।
पुलिस ने कहा कि अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने और उनके खिलाफ तेजी से मुकदमा चलाने के लिए महबूबनगर फास्ट-ट्रैक अदालत को मामला सौंपने का अनुरोध किया जाएगा। जांच के बाद, चार आरोपियों – मोहम्मद उर्फ आरिफ (लॉरी चालक), जोलू शिवा, जोलू नवीन (दोनों सहायक) और चिंताकुंटा चेन्नेकशवुलु उर्फ चेन्ना (चालक) को शादनगर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी आरोपी सभी नारायणपेट जिले के मकतल मंडल के निवासी हैं। गवाहों और सीसीटीवी के विवरण एकत्र करने के लिए 10 टीमों का गठन किया गया था।

तेलंगाना के मंत्री के.टी. रामा राव ने शुक्रवार को इस घटना की निंदा करते हुए मामले की व्यक्तिगत निगरानी करने का वादा किया। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के बेटे रामा राव ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिले। पुलिस ने जुल्म की शिकार हुई युवती की स्कूटी, कपड़े, जूतियां और शराब की बोतल टोल प्लाजा के पास से बरामद की।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि वह हैदराबाद में हुए क्रूर दुष्कर्म और हत्या के बारे में सुनकर स्तब्ध हैं। राहुल ने कहा कि यह कल्पना भी करना मुश्किल है कि कोई भी इंसान किसी के साथ इस तरह की भयानक व अकारण हिंसा कर सकता है। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं।”

तेलंगाना के गृहमंत्री मोहम्मद महमूद अली ने शुक्रवार को कहा कि पीड़िता वेटनरी डॉक्टर को मदद के लिए अपनी बहन के बजाय पुलिस को फोन करना चाहिए था। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मंत्री ने कहा कि युवती को चाहिए था कि वह बहन की बजाय पुलिस को फोन कर बचाने के लिए कहती। मंत्री ने कहा कि यदि कोई मदद के लिए 100 नंबर पर पुलिस को बुलाता है, तो वह तीन मिनट में पहुंच जाती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने कहा- ममता हर मौके पर मुझे नीचा दिखाती हैं, इससे उनका ही कद घट रहा है
Next Article 10 साल पहले आतंकी हमले में बचे सुरंगा लकमल फिर जाएंगे पाकिस्तान

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी
state
April 20, 2026
नगमा मिराजकर, इरशाद कामिल, पुष्कर जोग और रूपाली सूरी सुनील कोठारी के नेक्सजेन लीडरशिप अवार्ड्स में हुए शामिल
entertainment
April 20, 2026
शांति वार्ता में पाकिस्तान की मेजबानी, भारतीय कूटनीति में बदलाव ज़रूरी : कांग्रेस
national
April 20, 2026
क्या भारत को नई प्रशासनिक व्यवस्था की जरूरत है?
Articles national
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?