By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने कहा- ममता हर मौके पर मुझे नीचा दिखाती हैं, इससे उनका ही कद घट रहा है
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

बंगाल के राज्यपाल धनखड़ ने कहा- ममता हर मौके पर मुझे नीचा दिखाती हैं, इससे उनका ही कद घट रहा है

Last updated: November 30, 2019 10:47 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हर मौके पर मुझे नीचा दिखलाती हैं और इससे उनका कद घट रहा है। धनखड़ ने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल की मुख्यमंत्री उनसे लगातार बात भी नहीं करतीं।
यह पहली बार नहीं है, जब बंगाल के राज्यपाल ने ममता बनर्जी पर अपमान और अनदेखी करने का आरोप लगाया हो। धनखड़ ने दुर्गापूजा के दौरान एक कार्यक्रम में अपने बैठने की जगह को लेकर आपत्ति जताई थी। धनखड़ ने कहा था कि जिस जगह उन्हें बैठाया गया, वह राज्यपाल के पद की गरिमा के अनुकूल नहीं था।
“ममता की दिल से बेहद इज्जत करता हूं, वे आत्मावलोकन करें’
न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में धनखड़ ने कहा, “हर बार नीचा दिखाकर ममता खुद ही अपना कद घटा रही हैं। मैं उनकी दिल से बेहद इज्जत करता हूं। ममता आत्मावलोकन करें और कोई रास्ता निकालें।’ धनखड़ ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी द्वारा सदन में भाषण के लिए आमंत्रित किए जाने पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा- क्या आपने पूरे देश में कभी भी देखा है कि मौजूदा गवर्नर को सदन में पांचवें नंबर पर बोलने के लिए आमंत्रित किया जाए और पूर्व राज्यपाल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त को पहले बोलने के लिए कहा जाए। यह प्रोटोकॉल का उल्लंघन है। मैंने उस िदन के महत्व को समझते हुए इस अपमान को अनदेखा किया और सदन में गया। मुझे उनसे ज्यादा बेहतर की उम्मीद थी। बिमान बनर्जी ने धनखड़ को संविधान दिवस पर आयोजित विशेष सत्र में बोलने के लिए आमंत्रित किया था।
“ममता को पत्र लिखा था, जवाब प्रधानसचिव ने दिया’
संविधान में स्पष्ट निर्देश है कि राज्यपाल को मुख्यमंत्री द्वारा लगातार सूचनाएं दी जाएं। लेकिन, ममता बनर्जी ने एक भी बार ऐसा नहीं किया। बुलबुल तूफान के बाद मैंने ममता बनर्जी को पत्र लिखा था और कहा था कि इसके बारे में मुझे बताएं। लेकिन, सबसे दुर्भाग्यपूर्ण यह रहा कि इस पत्र का जवाब मुख्य सचिव ने दिया। मैंने इस तरह के व्यवहार को अपवाद माना, जबकि मेरे द्वारा भेजे गए पत्र का जवाब केवल मुख्यमंत्री द्वारा ही दिया जाना था, न कि किसी और द्वारा।
“मैंने संविधान की रक्षा करने की शपथ ली है’
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया था कि राज्यपाल अपनी संवैधानिक सीमाओं को लांघ रहे हैं और समानांतर सरकार चलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस आरोप पर धनखड़ ने कहा- मैं चुनौती देता हूं कि जो आरोप लगाए गए हैं, उसका एक भी सबूत तृणमूल सरकार दे दे। मैं संविधान के हिसाब से काम कर रहा हूं। सरकार चलाना मेरा काम नहीं है। लेकिन, यह मेरी जिम्मेदारी है कि सरकार संविधान के हिसाब से चले। जहां भी संविधान का उल्लंघन होगा, मैं वहां हस्तक्षेप करूंगा। उन्होंने संविधान के प्रति निष्ठा रखने की शपथ ली है और मैंने संविधान की रक्षा करने की।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article प्रज्ञा प्रकरण के बारे में नीतीश कुमार क्या सोचते हैं: तेजस्वी यादव
Next Article हैदराबाद रेप और मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आरोपियों ने योजना के तहत वारदात को दिया अंजाम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

VDxShouryuv की शुरुआत: पूजा सेरेमनी में विजय देवरकोंडा के साथ दिखे ‘नेचुरल स्टार’ नानी
entertainment
April 21, 2026
तेरापंथ युवक परिषद अहमदाबाद उत्तर द्वारा CPS कार्यशाला की भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
social
April 21, 2026
अबू आसिम आज़मी ने बकरा ईद (ईद-उल-अज़हा) से पहले जानवरों की अनावश्यक घेराबंदी रोकने की मांग
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026
राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष बने अंबरीश तिवारी
state
April 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?