ठाणे। तेरापंथ धर्मसंघ के एकादशम अधिशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण के दर्शनार्थ श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा ठाणे के सदस्य 23, 24, 25 सितंबर को बैंगलोर को लिए रवाना होंगे। यात्रा संयोजक पवन ओस्तवाल ने बताया कि साध्वी श्री अणिमाश्री जी की प्रेरणा से भिक्षु महाप्रज्ञ ट्रस्ट के निर्मल जी श्रीश्रीमाल एवम ठाणे सभा अध्यक्ष देवीलाल श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन में ठाणे के सभी सदस्य तीन दिवसीय यात्रा पर गुरु चरणों में जाएंगे। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गुरुदेव के 2023 में मुंबई में होने वाले प्रवास में ठाणे तेरापंथ सभा भवन में अधिकतम समय विराजने की विनती की जाएगी। मंत्री जयंतीलाल बरलोटा ने बताया कि 2024 का मर्यादा महोत्सव ठाणे में करने की भी विनती सभी सदस्य संघ के रूप में करेंगे। यात्रा में तेरापंथ समाज ठाणे के सदस्य, महिला मंडल, युवक परिषद,अणुव्रत उप सिमिति कन्या मंडल, किशोर मंडल के सभी सदस्य हिस्सा लेंगे।
सह संयोजक कमलेश दुगड़, रमेश सोनी ने बताया कि गुरुदर्शन यात्रा का बैनर का अनावरण साध्वी अणिमाश्री जी के सान्निध्य में किया गया। इस अवसर पर तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन चौधरी, टीपीएफ के पूर्व अध्यक्ष सलिल लोढ़ा, तेरापंथी सभा मुंबई के मंत्री विजय पटवारी, जीतो अध्यक्ष महेंद्र वागरेचा, उद्योगपति कैलाश गोयल आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की तैयारियों में निर्मल ओस्तवाल, आनंद भंसाली, नरेश बाफना, हंसमुख श्रीश्रीमाल, महेंद्र पुनमिया, जीतेंद्र राठौड़, रमेश सोनी, अरुण ढेलरिया, कमलेश दुगड़, कमलेश चंडालिया, मनसुख हिरण ,अरविंद हिंगड़,विकास आच्छाा ,लक्ष्मी लाल सिंघवी मनोहर कच्छारा आदि कार्यकर्ता लगे हुए हैं। संघ यात्रा को लेकर ठाणे समाज मे जबरदस्त उत्साह है।
गुरुदर्शन के लिए 23 को बैंग्लोर जाएंग तेरापंथ समाज ठाणे के श्रावक श्राविका परिवार

