विकास धाकड़, गोरेगांव {मुंबई}। गोरेगांव का श्रावक समाज गुरु दर्शन के लिए मुनिश्री कुलदीप कुमार जी की पावन प्रेरणा से संघ लेकर पहुंचा। गुरु देव ने महती कृपा कर सेवा दर्शन का समय प्रदान कराया। सभा अध्यक्ष अशोक चौधरी ने सामूहिक खमत खामणा कराया, वरिष्ठ श्रावक हस्तीमल राठौड़ नें समाज की गतिविधियों की जानकारी श्री चरणों में प्रेषित की एवं कहाँ प्रभु हमारी यह 23वीं गुरुदर्शन यात्रा है.मुनि श्री कुलदीप कुमारजी एवं मुनि श्री मुकुल कुमारजी के चातुर्मास में हुई तपस्या एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्रदान दी।
महिला मंडल अध्यक्ष डिंपल हिरण ने गीतिका की प्रस्तुति दी। गुरुदेव ने फरमाया चातुर्मास का पूरा लाभ लेवे। साताकारी क्षेत्र हैं वहा का श्रावक समाज जागुरूक है। हमारा भी उस क्षेत्र में प्रवास हुआ। संघ की सेवा करते रहे। मुख्य मुनि प्रवर महावीर कुमारजी,साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुत विभाजी जी ने सामूहिक सेवा प्रदान कराई । साध्वी प्रमूखा श्री ने विशेष अपने बच्चो को ज्ञानशाला में अवश्य भेजे। उन्हें धर्म के संस्कार दिए जाय। सभी ने गुरुदेव के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। इस संघ में सभी ने उत्सुकता से भाग लिया। संघ प्रभावक रहा। आचार्य श्री महाश्रमण से प्रेरणापाथेय ग्रहण करके अमृतवाणी का रसपान करके, मुख्य मुनि प्रवर श्री महावीर कुमारजी, साध्वी प्रमुखा श्री विश्रुतविभाजी, साध्वी वर्याजी आदि चारित्र-आत्माओं के सेवा, उपासना दर्शन करके,करुणानिधान की करुणा की बारिश सें नहाते हुवें आशीर्वाद रूपी झरनों में भीगते हुये मंगलपाठ श्रवण करके, ऊर्जा रूपी औषधि सें अपनी आत्मा कों भावित करतें हुवें, पुनः अपनी कर्म भूमि माया नगरी मुंबई की और प्रस्थान किया।
कार्यकर्ता के श्रम से संघ सफल रहा इस संघ को सफल बनाने में सभा कोषाध्यक्ष पारस सांखला, मिडिया सें राकेश बोहरा, विकास धाकड़ एवं सभा,युवक परिषद्, महिला मंडल, ज्ञान शाला परिवार, कन्या मंडल एवं पुरे समाज सें सराहनीय सहभागिता एवं सहयोग रहा।
गोरेगांव {मुंबई} तेरापंथ समाज गोरेगांव की गुरु दर्शन यात्रा सम्पन्न.!

