विकास धाकड़ {मुंबई}। आचार्य श्री तुलसी के 100वे दीक्षा वर्ष के उपलक्ष में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित पुस्तक भेंट में गणमान्य व्यक्तियों को आचार्य तुलसी के जीवन पर आधारित बुक धर्म चक्र का प्रवर्तन भेंट देनी है।
इसी कों ध्यान में रखकर श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल गोरेगांव ने भी आज उसी क्रम में तारीख 28TH नवंबर शुक्रवार को 74TH महापौर मुंबई सिटी, महाराष्ट्र विधानसभा सदस्य शिवसेना राजनीतिज्ञ एवं दिंडोशी निर्वाचन श्रेत्र से विधायक श्री सुनील वामन प्रभु को यह बुक भेंट की,श्री सुनील प्रभु का शॉल एवं जैन धर्म के पट्टी द्वारा सम्मान किया गया एवं धर्म चक्र का प्रवर्तन बुक भेंट में दी।
तेरापंथ महिला मंडल की कोर टीम एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने मिलकर तेरापंथ समाज के गौरव को हर वर्ग समाज में जैन धर्म का प्रचार एवं प्रसार हो इसी लक्ष्य को साथ में लेकर यह धार्मिक कार्य किया। कार्यक्रम में आने वाली सदस्यों में तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष डिम्पल हिरण, कोषाध्यक्ष कांता सिसोदिया, उपाध्यक्ष मीना गोखरू, सह मंत्री रेखा सेठिया, प्रचार प्रसार मंत्री ममता चिप्पड़,कार्यकारिणी सदस्य चंचल मादरैचा,सरोज तलेसरा,शीलू चंडालिया एवं रितु सुराणा आदि बहनों की उपस्थिति रही।
गोरेगांव में आचार्य श्री तुलसी के 100 वें दीक्षा वर्ष के उपलक्ष्य में विधायक सुनील जी प्रभु को पुस्तक भेंट किया गया

