चेम्बूर {मुंबई}।आचार्य श्री तुलसी के सौ वर्ष दीक्षा दिवस की पवित्र भावना के तहत चेम्बूर तेरापंथ महिला मंडल को आज एक सुंदर आध्यात्मिक क्षण का अनुभव मिला। हमने शिवसेना चेंबूर के आमदार श्री तुकाराम काते जी को आचार्य तुलसी के व्यक्तित्व और उनके समाज-कल्याणकारी अभियानों पर आधारित प्रेरणा-स्त्रोत पुस्तक “धर्मचक्र का प्रवर्तन” भेंट की, पुस्तक भेंट के दौरान जब हमने उनकी विषय-वस्तु का संक्षिप्त परिचय दिया-आचार्य तुलसी का जीवन, उनका त्याग, अनुशासन और मानवता के लिए उनका विशाल दृष्टिकोण-
तो श्री तुकाराम काते जी ने हृदय से प्रसन्नता व्यक्त की और महिला मंडल के इस प्रयास की सराहना की।
इस स्नेहपूर्ण भेंट में अध्यक्ष ममता जी कच्छारा, मंत्री पायल जी मांडोत, उपाध्यक्ष वीणा जी कोठारी और अंजू जी अपनी उपस्थिति से भावना को और भी गरिमामय बना रही थीं। यह छोटा-सा प्रयास आचार्य तुलसी की प्रेरणा को घर-घर पहुँचाने की एक हमारी विनम्र कड़ी है। रिपोर्टर दीपक राठौड़
आचार्य तुलसी के 100 वें दीक्षा महोत्सव के उपलक्ष्य में विधायक विधायक तुकाराम जी काते को महिला मंडल ने पुस्तक भेंट किया

