By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का बोलबम गीत ‘रउआ काशी में हर वासी में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

गोल्डी यादव और काजल त्रिपाठी का बोलबम गीत ‘रउआ काशी में हर वासी में’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स ने किया रिलीज

Last updated: July 15, 2025 12:11 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

सावन का पूरा महीना मन भावन और भक्ति भाव से परिपूर्ण होता है। पूरे माह भोलेबाबा की भक्ति से भरा गीत संगीत सुनने को मिलता है, जिससे मन अति प्रसन्न हो जाता है। ऐसे समय में भोजपुरी जगत की फेमस म्यूजिक वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स से भोजपुरी की नामचीन सिंगर गोल्डी यादव और भोजपुरी सिने वर्ल्ड की पॉपुलर अदाकारा काजल त्रिपाठी की सुपरहिट जोड़ी में बोलबम गीत ‘रउआ काशी में हर वासी में’ श्रोताओं व संगीतप्रेमियों के बीच आया है। यह बोलबम गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे बहुत प्यार मिल रहा है। इस गीत को अपनी मधुर और सुरीली आवाज में सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में खूबसूरत अदाकारा काजल त्रिपाठी ने भोलेनाथ की भक्तिन के रूप में शानदार अदाकारी किया है। इस बोलबम गीत के वीडियो में दिखाया गया है कि एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी का अपनी सखियों के साथ पूजा की थाली लिए शिव भोले बाबा की विशाल प्रतिमा की पूजा करती हैं, बाबा पर जल चढ़ाती हैं और आरती व अर्चना करने के साथ ही साथ भोले बाबा की महिमा की बखान करते हुए कहती हैं कि..
‘रउआ पर्वत पे रउआ काशी में, वास करीला हर वासी में, राउर महिमा महानवा के, राउर करी का बखानवा के, एजी रउआ इशारा पे चले सारा दुनियां जहानवा में…’

इस गाने को लेकर सिंगर गोल्डी यादव ने कहा कि ‘सावन के पावन महीना में मेरी आवाज में गाया हुआ बोलबम गीत ‘रउआ काशी में हर वासी में’ संगीतप्रेमियों के बीच रिलीज किया गया है। इस गीत को गाकर दिल से मुझे बहुत अच्छा लगा था। भोलेबाबा के भक्तों व श्रोताओं के रत्नाकर कुमार सर हमेशा अच्छे-अच्छे गाने बनाते हैं। इसके लिए उन्हें दिल से थैंक्यू। ये गीत पसंद करने के लिए सभी श्रोताओं को दिल से धन्यवाद देती हूं।’ वहीं एक्ट्रेस काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘यह बोलबम गीत भोलेबाबा की भक्ति से भरपूर है। इस गीत में परफॉर्म करके मुझे बहुत खुशी हुई है। इस गीत का बहुत ही बेहतरीन मेकिंग करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूँ और ऑडियंस को भी दिल से थैंक्यू!’ वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत बोलबम गीत ‘रउआ काशी में हर वासी में’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को सिंगर गोल्डी यादव ने गाया है। इस गाने में अदाकारा काजल त्रिपाठी शानदार अभिनय करके सबका मन मोह रही हैं। इस गाने को गीतकार गौतम राय (काला नाग) ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स ने मधुर संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article कंतारा फेम ऋषभ शेट्टी ने पत्नी प्रगति संग कोल्लूर श्री मूकांबिका देवी मंदिर में लिया आशीर्वाद
Next Article ‘सुपर डांसर चैप्टर 5’ में सेंसेशनल सोमांश का जलवा, मां के अटूट साथ ने दिखाई उड़ान की राह

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नाइस इंश्योरेंस लैंडमार्क ने घाटकोपर ज्वेलर्स एसोसिएशन में इंश्योरेंस जागरूकता का दिया संदेश
social
July 26, 2026
माणक गणि झोन ज्ञानशाला के बच्चों का तेरापंथ भवन के प्रांगण मे संपर्क पखवाड़ा का सुंदर आयोजन
social
July 26, 2026
गोयल भवन के प्रांगण में साध्वीश्री राकेशकुमारी आदि साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में तेरापंथ-मेरापंथ कार्यशाला का सुंदर आयोजन
social
July 26, 2026
आचार्य तुलसी डायग्नोस्टिक सेंटर (ATDC) का स्थानांतरण समारोह एवं ‘संबोधि परियोजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ गरिमामय वातावरण में सम्पन्न
social
July 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?