By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: फिल्म टेक्नीशियनो और छोटे कलाकारों के समर्थन में अदाकारा कनक यादव
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

फिल्म टेक्नीशियनो और छोटे कलाकारों के समर्थन में अदाकारा कनक यादव

Last updated: June 1, 2020 11:27 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE
  • फिल्म उद्योग से जुड़े सभी विभागों के छोटे कर्मचारियों को राहत पैकेज दे भारत सरकार

मुंबई: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से निकलकर माया नगरी में पिछले कई वर्षों से रुपहले पर्दे पर अपनी मनमोहक अदाओं से निरंतर सिने दर्शकों का दिल जीतने वाली खूबसूरत अदाकारा कनक यादव बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं। उनके अंदर अनंत प्रतिभाओं का समावेश होने के चलते वह जिस काम में हाथ डालती हैं उसी में अपनी विजय पताका फहराने में सफल रहती हैं। अदाकारा कनक यादव टीवी धारावाहिक – जय जय बजरंगबली, नैंसी , पुनर्विवाह , महिमा शनिदेव , बालिका वधू , क्राइम पेट्रोल , दिल आशना है , गौतम बुद्ध इत्यादि में अपना अभिनय बिखेर चुकी हैं वहीं भोजपुरी फिल्में – रब्बा इश्क ना होवे , दमाद हो तो ऐसा , छलिया में भी मुख्य भूमिका निभाकर साबित कर चुकी हैं कि उनके अंदर अद्भुत कला का समुंदर छिपा है। कनक की आने वाली फिल्मों में प्यार तो होना ही था , जन्मदाता और लव के चक्कर में प्रमुख हैं।वर्तमान में कोरोना महामारी के दौरान जब पूरा विश्व परेशान है और भारत भी उससे अछूता नहीं रहा है भारत में भी कोरोना अपने चरम सीमा तक कहर पहुंचा रहा है ऐसे में अभिनेत्री कनक कोरोना को लेकर काफी चिंतित हैं।कनक के मुताबिक इस महामारी से सबसे ज्यादा मध्यवर्गीय परिवार की कमर टूटेगी क्योंकि छोटे कामगार किसान और बड़े पूंजीपतियों को तो सरकार मदद कर रही है पर मध्यम वर्गीय परिवार में जो नौकरी पेशा या जो कला के क्षेत्र में काम करते हैं उनके पास अब कोई रोजगार नहीं बचेगा। पिछले 3 महीने से जो मध्यवर्गीय परिवार हैं वह अपना किस प्रकार गुजारा कर रहे होंगे इस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया है।देश में फिल्म इंडस्ट्री है जो सरकार को सबसे ज्यादा टैक्स देती है व लोगों को मनोरंजन भी प्रदान करती है। उसमें भी छोटे कलाकार से लेकर छोटे टेक्नीशियन और हेल्पर का काम करने वाले लड़के लड़कियां उनके पास कोई रोजगार का साधन नहीं बचा है और अब जब भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री चालू होगी उस समय पर भी इतने सारे लोग साथ में काम नहीं कर पाएंगे । उसमें से भी बहुत सारे लोगों की छटनी होना तय है। मैं उन सभी लोगों के ऊपर ध्यान केंद्रित करना चाहती हूं और सरकार से विनम्र निवेदन करना चाहती हूं कि आपने जो 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया है उसमें वो लोग ही लोन का लाभ उठा पाएंगे जो कोई ना कोई बिजनेस करते हैं या खेती करते हैं या जिनके पास स्वयं चलाने वाला कोई भी दुकान संस्थाएं इस तरह की चीजें हैं पर जो लोग एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हैं उनके पास ऐसा कोई रोजगार का साधन नहीं है और अगर वह रोजगार शुरु भी करना चाहते हैं तो वह एक नई शुरुआत करेंगे ना तो यह दिखा सकते हैं कि उनके पास पहले से कोई बिजनेस था, और ना ही कोई जगह व काम करने का एक्सपीरियंस उनके पास होगा।ऐसे में वो लोग बिजनेस भी करना चाहेंगे तो वह उनके लिए नया होगा तब बैंक उन्हें लोन नहीं दे पाएगा क्योंकि बैंक देखता है कि उसके पास संबंधित काम का कितना एक्सपीरियंस है पहले से चलाने के लिए उसके पास कोई रोजगार है क्या या कोई बिजनेस मॉड्यूल है।सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए कि जो लोग इस फील्ड में है अगर वह नया बिजनेस कुछ भी शुरू करना चाहते हैं तो बिना किसी जद्दोजहद के उनको पैसे की मदद करके उनको इस रोजगार को शुरू करने के लिए फंड देना चाहिए।कनक के मुताबिक सरकार से निवेदन करती हैं कि सरकार कुछ पैसा हमारे फिल्म व्यवसाय से जुड़े छोटे कर्मचारियों के बैंक अकाउंट डाले ताकि वह भी अपना गुजर बसर कर सके।जिस तरीके से सरकार ने किसानों छोटे वर्करों और मनरेगा के वर्करों के अकाउंट में पैसे डाले हैं उसी तरीके से वह हमारे इन फिल्म कर्मचारियों के भी अकाउंट में पैसा डाले ताकि कुछ समय तक हमे सभी को इससे राहत मिल सके।अदाकारा कनक देश के सभी लोगों से विनम्र निवेदन करते हुए कहती हैं कि हम सभी को एक मीटर की दूरी लोगों के बीच बनाए रखने में मदद करनी होगी।घर से बाहर जाएं तो मुंह मे मास्क गमछा या दुपट्टा लपेटें, हाथों को 20 सेकंड तक साबुन से अच्छे से धोएं। आपको बता दें फिल्म अदाकारा कनक यादव फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ लेखन निर्माण क्षेत्र से भी जुड़ी हुई हैं। इतना ही नहीं वह आए दिन सामाजिक कार्यों में भी अपनी सहभागिता बढ़-चढ़कर दिखाती रहती हैं लोगों को जागरूक करना और उनको हर संभव मदद पहुंचाने के लिए वह पूरी तरह से तैयार रहती हैं। उनकी यही कार्यशैली उनके लाखों चाहने वालों में एक नई ऊर्जा का संचार करती है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article मूडीज ने भारत की रेटिंग घटाकर Baa3 की, स्थानीय-मुद्रा रेटिंग भी P-3 से P-2 डाउनग्रेड
Next Article एफडब्लूआइसीई ने जताई उम्मीद, मुम्बई में 20 जून से शुरू होगी शूटिंग

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?