By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एमएस धोनी टी20 में ऋषभ पंत के लिए जगह बनाना चाहते थे: विराट कोहली
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

एमएस धोनी टी20 में ऋषभ पंत के लिए जगह बनाना चाहते थे: विराट कोहली

Last updated: November 2, 2018 6:46 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

तिरुवनंतपुरम:भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को दोहराया कि महेंद्र सिंह धोनी वनडे टीम का अहम हिस्सा बने रहेंगे और इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने युवा ऋषभ पंत के लिए जगह बनाने के मद्देनजर आगामी टी20 में नहीं खेलने का फैसला किया है। कोहली ने भारत को घरेलू सरजमीं पर एक और सीरीज में जीत दिलाने के बाद कहा, ‘अगर मैं गलत नहीं हूं तो मुझे लगता है कि चयनकर्ता पहले ही इसे स्पष्ट कर चुके हैं। पहली बात तो… उनसे बात हो चुकी है। इसलिए मुझे कोई कारण नहीं दिखता कि मुझे यहां बैठकर यह सब समझाना चाहिए। मुझे लगता है कि जो कुछ हुआ था, चयनकर्ता वो सबकुछ बता चुके हैं।’
उन्होंने कहा, ‘मैं इस बातचीत का हिस्सा नहीं था इसलिए…चयनकर्ताओं ने जो बताया, वैसा ही हुआ था। मुझे लगता है कि लोग इस पर ज्यादा ही सोच विचार कर रहे हैं, जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है, मैं यह आश्वस्त कर सकता हूं। वह अब भी इस टीम का अहम हिस्सा हैं और मुझे लगता है कि टी20 प्रारूप में ऋषभ जैसे खिलाड़ी को और मौका दिया जाना चाहिए।’
धोनी को वेस्ट इंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी20 सीरीज की टीम में शामिल नहीं किया गया है और ऐसी भी संभावना है कि वह भारत के लिए खेल के इस छोटे प्रारूप में कभी नहीं खेलें। कोहली ने कहा, ‘वह नियमित तौर पर वनडे में हमारे लिए खेलते हैं इसलिए…अगर देखा जाए तो वह युवाओं को मदद करने की ही कोशिश कर रहे हैं और ऐसा कुछ नहीं है जैसा कि लोग सोच रहे हैं और मैं बतौर कप्तान निश्चित रूप से आपको आश्वस्त कर सकता हूं।’
वेस्ट इंडीज सीरीज में अंबराती रायुडू और युवा गेंदबाज खलील अहमद के प्रदर्शन से खुश कोहली से जब इंग्लैंड में अगले साल होने वाले विश्व कप से पहले टीम की चिंताओं के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैदान पर लगातार प्रयत्न करते रहना अहम है। उन्होंने कहा, ‘अगर हम मैदान पर बतौर क्षेत्ररक्षण टीम निरंतर हो सकते हैं तो इससे हमारे सभी विभागों में और निरंतरता आ जाएगी। मैदान में हम अब भी काफी सुधार कर सकते हैं। हमने अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों से बात की कि क्षेत्ररक्षण में सुधार के लिए अतिरिक्त प्रयास करने चाहिए और वे अतिरिक्त प्रयास कर रहे हैं।’
कोहली ने कहा, ‘हमें लगता है कि हम इस विभाग में सुधार कर सकते हैं। निश्चित रूप से बल्लेबाजी और गेंदबाजी दो अहम पहलू हैं। क्षेत्ररक्षण ऐसी चीज है जिस पर नियंत्रण किया जा सकता है और मैदान पर आपको इन सभी 11 खिलाड़ियों से इसकी जरूरत होती है।’ रविंद्र जडेजा की वापसी के बारे में पूछने पर कि क्या वह ऑलराउंडर स्थान के लिए दौड़ में सबसे आगे हैं तो कोहली ने कहा कि सौराष्ट्र के इस खिलाड़ी ने एशिया कप में वापसी के बाद से अच्छा प्रदर्शन किया है।
उन्होंने कहा, ‘यह निर्भर करता है। जब हार्दिक (पंड्या) फिट होकर खेलने के लिए सही हो जाते हैं तो आपको देखना होगा कि विश्व कप में आप किस संयोजन के साथ जाना चाहोगे। अगर हार्दिक फिट होते हैं तो केदार भी स्पिन विकल्प बन सकते हैं। हार्दिक के फिट होने से आपको चार सीमर के विकल्प भी मिलते हैं, जिसमें केदार और एक और स्पिनर हो सकते हैं। आपको एक और स्पिन विकल्प की जरूरत हो सकती है। टीम संतुलन में जडेजा भी अहम बन सकते हैं।’
कोहली ने कहा, ‘टेस्ट मैचों में भी मुझे लगता है कि उसने अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। मुझे महसूस होता है कि वह अपने खेल को बखूबी समझता है। उसने खुद पर काफी मेहनत की है, विशेषकर सफेद गेंद से।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article खलील-रायुडू का प्रदर्शन सीरीज का पॉजिटिव: कोहली और शास्त्री
Next Article श्रीलंका का राजनीतिक संकट: संसद सत्र नहीं बुलाएंगे राष्ट्रपति सिरिसेन

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

साध्वी मुदितप्रभाजी ने किया दूसरा वर्षीतप
social
April 22, 2026
अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा कांदिवली महिला मंडल की संगठन यात्रा
social
April 22, 2026
इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?