By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: श्रीलंका का राजनीतिक संकट: संसद सत्र नहीं बुलाएंगे राष्ट्रपति सिरिसेन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

श्रीलंका का राजनीतिक संकट: संसद सत्र नहीं बुलाएंगे राष्ट्रपति सिरिसेन

Last updated: November 2, 2018 6:54 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
File Photo
SHARE

कोलंबो: श्रीलंका में जारी राजनीतिक संकट एक बार फिर पहले की स्थिति में पहुंच गया है। राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरिसेन की पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने गुरुवार की शाम कहा कि 16 नवंबर से पहले संसद का सत्र नहीं बुलाया जाएगा। इससे पहले दिन में प्रधानमंत्री नियुक्त महिंद्रा राजपक्षे के दफ्तर से ऐसे संकेत मिले थे कि राष्ट्रपति 5 नवंबर को संसद का सत्र बुलाने के लिए राजी हो गए हैं।
राष्ट्रपति की पार्टी यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम अलायंस (यूपीएफए) के वरिष्ठ सांसद सुसील प्रेमजयंत ने कहा कि 5 नवंबर को संसद सत्र बुलाए जाने की संभावना नहीं है। संसद सत्र बुलाने के लिए बड़ी तैयारी करनी पड़ती है और सोमवार को संसद सत्र बुलाने के लिए पर्याप्त समय नहीं है।
उन्होंने 5 नवंबर को संसद का सत्र बुलाए जाने से संबंधित खबरों को भी भ्रामक बताया और संभावना जताई कि राष्ट्रपति की पूर्व की घोषणा के मुताबिक 16 नवंबर को ही संसद सत्र आयोजित किया जाएगा। विक्रमसिंघे को प्रधानमंत्री पद से बर्खास्त करने के फैसले के लिए सिरिसेन पर राजनीतिक और कूटनीतिक दबाव है।
इस घटनाक्रम से पहले 225 सदस्यीय संसद में विक्रमसिंघे की यूनाइटेड नेशनल पार्टी (यूएनपी) के 106 सदस्य थे, जबकि सिरिसेन और राजपक्षे दोनों की पार्टी को मिलाकर कुल 95 सदस्य थे। लेकिन राजनीतिक उठापटक के दौर में विक्रमसिंघे की पार्टी के पांच सांसदों ने राजपक्षे का दामन थाम लिया था। इस समय राजपक्षे के पाले में कुल 101 सदस्य हैं।
बहुमत साबित करने के लिए कुल 113 सदस्यों के समर्थन की जरूरत है। अब सारा दारोमदार तमिल नेशनल अलायंस (टीएनए) और पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट (जेवीपी) पर है। टीएनए के 16 और जेवीपी के 6 सांसद हैं।
पाकिस्तान ने राजपक्षे को पीएम के रूप में मान्यता दी
पाकिस्तान ने भी महिंद्रा राजपक्षे को श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में गुरुवार को मान्यता दे दी। चीन और बुरुंडी के बाद ऐसा करने वाला पाकिस्तान तीसरा देश बन गया है। श्रीलंका में पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद अहमद हशमत ने राजपक्षे से मुलाकात की और प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उच्चायुक्त ने श्रीलंका की लोकतांत्रिक और संवैधानिक प्रक्रिया में पाकिस्तान के सहयोग की बात दोहराई। उन्होंने उम्मीद जताई कि जारी राजनीतिक संकट का जल्द शांतिपूर्ण समाधान निकल आएगा।
उम्मीद है संवैधानिक प्रक्रियाओं का सम्मान होगा : भारत
नई दिल्ली। श्रीलंका में जारी राजनीतिक उथल-पुथल के बीच भारत ने गुरुवार को उम्मीद जताई कि द्वीपीय देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक प्रक्रिया का सम्मान किया जाएगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि श्रीलंका के हालात पर भारत की पैनी नजर है। भारत और श्रीलंका के बीच मजबूत दोस्ताना संबंध है और श्रीलंका की मित्रवत जनता के लिए भारत विकास कार्यों में मदद जारी रखेगा।
संयुक्त राष्ट्र के दूत ने राष्ट्रपति से ताजा हालात पर चर्चा की 
राजनीतिक गहमागहमी के बीच श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र के स्थानीय समन्वयक हान्ना सिंगर ने कोलंबो में राष्ट्रपति सिरिसेन से मुलाकात की और मौजूदा राजनीतिक संकट पर चर्चा की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतेरस के हालात पर चिंता जताए जाने के एक दिन बाद यह मुलाकात हुई। राष्ट्रपति ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार ने संविधान के अनुसार ही कदम उठाए हैं और लोकतांत्रिक ढांचे के तहत ही काम हो रहे हैं।
अमेरिका ने सभी पक्षों से कानून का सम्मान करने की अपील की 
अमेरिका ने राजनीतिक गतिरोध खत्म करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति से संसद का सत्र बुलाने और सांसदों को अपनी सरकार का मुखिया चुनने का मौका देने की अपील की है। विदेश मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका का मानना है कि प्रधानमंत्री कौन होगा? इसका निर्धारण श्रीलंकाई कानून और उचित प्रक्रिया के जरिये होना चाहिए। सभी पक्षों को कानून और उचित प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एमएस धोनी टी20 में ऋषभ पंत के लिए जगह बनाना चाहते थे: विराट कोहली
Next Article अभी देश का मूड पीएम मोदी के साथ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

विपक्ष के नेता के तौर पर मेरा दो वर्ष का हर दिन जनता की आवाज सत्ता तक पहुंचाने को समर्पित : राहुल
national
June 27, 2026
नाइस इंश्योरेंस के चिराग एवं गणपत डागलिया को सम्मानित करने उनके ऑफिस में आए अधिकारी
Mumbai / Maharshtra
June 27, 2026
आत्मावलोकन कर स्वयं में करें परिष्कार : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
June 27, 2026
भारतीय वायुसेना में चयन से ऋषभ दूबे ने बढ़ाया जनपद का गौरव, क्षेत्र में खुशी की लहर
state
June 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?