By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: खलील-रायुडू का प्रदर्शन सीरीज का पॉजिटिव: कोहली और शास्त्री
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

खलील-रायुडू का प्रदर्शन सीरीज का पॉजिटिव: कोहली और शास्त्री

Last updated: November 2, 2018 6:47 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
File Photo
SHARE

तिरुवनंतपुरम:टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहलीऔर मुख्य कोच रवि शास्त्री का मानना है कि वेस्ट इंडीज के खिलाफ गुरुवार को यहां खत्म हुई वनडे सीरीज में अंबाती रायुडू का चौथे स्थान पर शानदार बल्लेबाजी करना और युवा खलील अहमद के तीसरे तेज गेंदबाज के तौर पर सामने आना पॉजिटिव चीजें रहीं।
कोहली ने मैच के बाद सम्मान समारोह में कहा, ‘हमारे लिए दो विभागों में सुधार जरूरी था, जिसमें तीसरे गेंदबाज के तौर पर खलील का शानदार प्रदर्शन करना एक है। खुदा न खास्ता अगर भुवनेश्वर (कुमार) या (जसप्रीत) बुमराह चोटिल हो गए, तो खलील का होना अच्छा है जो विकेट ले सकते हैं। रायुडू ने भी चौथे क्रम पर अपनी जिम्मेदारी अच्छे से निभाई है। सीरीज से पहले हम इन दोनों मामलों को दुरूस्त करना चाहते थे और दोनों में सफल रहे।’
शास्त्री भी टीम में वापसी करने के बाद रायुडू के प्रदर्शन से खुश है। उन्होनें कहा, ‘मैं रायुडू से खुश हूं। लगभग 2 सालों के बाद टीम में वापसी करना कभी आसान नहीं होता। कुछ मैचों में खराब प्रदर्शन से आप टीम से अपना स्थान गंवा सकते हैं। उसने दबाव का अच्छे से सामना किया और पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी की।’
कोहली की तरह शास्त्री भी खलील के प्रदर्शन से प्रभावित दिखे लेकिन चाहते हैं कि यह खिलाड़ी खुद को कुछ और मौकों पर साबित करे। उन्होंने कहा, ‘बाएं हाथ का तेज गेंदबाज काफी किफायती हो सकता है। खलील अभी अपरिपक्व है। उसके पास अनुभव की कमी है लेकिन विविधता और आक्रामकता की कमी नहीं है। अगर वह अपनी गति थोड़ी और बढ़ा सके तो ज्यादा असरदार होंगे।’
शास्त्री ने कहा कि टीम घरेलू मैदान पर लगातार छठी वनडे सीरीज जीत कर लय में आ गई है। उन्होंने कहा, ‘हम लय में आ गये हैं। मुझे लगता है कि दूसरे और तीसरे वनडे के बाद हम अच्छा नहीं खेल सके थे। कई बार आपको अच्छा करने के लिए प्रेरणा की जरूरत होती है और अंतिम दो वनडे में हमने शानदार प्रदर्शन किया। वेस्ट इंडीज की इस टीम में दमखम है। उनकी टीम में कुछ शानदार खिलाड़ी है, जो अनुभव के साथ बड़ी टीमों को परेशान कर सकते हैं।’ 
कोहली ने पिछले दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के लिए गेंदबाजों की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘उनके शानदार प्रदर्शन के कारण हम मैच को इतनी जल्दी खत्म कर पाए। गेंदबाजों को सही दिशा में गेंदबाजी करने का श्रेय जाता है।’ उन्होंने कहा, ‘इस मैच में वेस्ट इंडीज के पहले बल्लेबाजी करने के फैसले से हमें हैरानी हुई। हम वैसे भी पहले गेंदबाजी करना चाहते थे।’
इस मौके पर वेस्ट इंडीज के कप्तान जेसन होल्डन ने टीम के प्रदर्शन पर निरंतरता की कमी पर निराशा जताई। उन्होंने कहा, ‘हम जिस तरह से सीरीज को खत्म करना चाहते थे वैसा नहीं कर सके। पिछले दो मैचों में निरंतररता की कमी रही। हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। भारत के खिलाफ उसकी सरजमीं पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को श्रेय दिया जाना चाहिए। उनके गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन हमारे ज्यादातर खिलाड़ी खराब शॉट चयन के कारण आउट हुए।’ उन्होंने कहा, ‘शिमरोन हेटमेयर और शैइ होप इस सीरीज में वेस्ट इंडीज के लिए दो अच्छे खिलाड़ी सबित हुए। ओशाने थॉमस ने दिखाया कि उनके पास भी क्षमता है।’

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दवाओं के लिए गिरवी रखीं पायल, बच्ची की मौत
Next Article एमएस धोनी टी20 में ऋषभ पंत के लिए जगह बनाना चाहते थे: विराट कोहली

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

इमोशन्स का तड़का, कॉमेडी का धमाका-सादिया खातिब का नया अवतार ‘दादी की शादी’ में
entertainment
April 21, 2026
‘आखरी सवाल’ रचेगी इतिहास, इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ 8 मई को रिलीज होने वाली होगी पहली फिल्म!
entertainment
April 21, 2026
असित कुमार मोदी ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रतन की साड़ी शॉप के पारंपरिक कपड़ों को दिखाया
entertainment
April 21, 2026
महिला आरक्षण पर खुली बहस के लिए कांग्रेस तैयार, मुख्यमंत्री बताएं कब और कहां चर्चा करनी है: सांसद प्रणिती शिंदे
Mumbai / Maharshtra
April 21, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?