By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: डोम्बिवली में शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी की प्रेरणा से तपस्या की दीवाली मनाई गई
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

डोम्बिवली में शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी की प्रेरणा से तपस्या की दीवाली मनाई गई

Last updated: October 14, 2019 5:09 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

डोंबिवली: सोमवार को शासन श्री सोमलता श्री जी एवं साध्वी वृन्द के सानिध्य में 108 से अधिक तपस्वियों के तपस्या की अनुमोदना के लिए तपार्चनम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर राज्य मंत्री रविन्द्र चौहान उपस्थित थे। रविन्द्र चौहान ने कहा कि शासन श्री का आशीर्वाद जिसे मिलता है उनका भला होता ही हैं और आज मैंने भी दर्शन और आशीर्वाद मिला है तो मैं मानता हूँ कि मेरा भी भला हो ही गया।
शासन श्री साध्वी सोमलता जी ने कहा कि शरीर में पनप रही बीमारियों को दूर करने का माध्यम है तपस्या। मन को निर्मल बना देती है तपस्या और सीधे परमेश्वर से जुड़ने का अवसर प्रदान करती हैं तपस्या। भगवान महावीर ने जो तपस्याएं अपने काल में की थी वही आज जैन समाज को प्रेरित कर रही हैं। साध्वी श्री संचित यशा जी ने श्रावकों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शासन श्री सोमलता जी की प्रेरणा की वजह से 108 से अधिक तपस्याएं हुई हैं। साध्वी श्री रक्षित यशा जी ने स्वरचित गीतिका के माध्यम से श्रावकों का मार्गदर्शन किया।
डोंबिवली सभा अध्यक्ष सुरेश सींघवी ने कहा कि डोम्बिवली इस बार के चातुर्मास में तपो भूमि शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी की प्रेरणा से बन गई। साथ ही कहा कि शासन श्री की प्रेरणा ने युवाओं को काफी प्रेरित किया यही वजह है कि काफी युवाओं ने तपस्या की। शासन श्री ने सभी तपस्वियों के लिए रात रात जाग कर स्वास्थ्य की प्रतिकूलता के बावजूद गीत लिखें। सभा मंत्री कैलाश सियाल ने सभी अतिथियों का स्वागत अभिनदंन करते हुए भावों को व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार महामंत्र के उच्चारण एवं दीपा नंदन भक्ति ग्रुप द्वारा मंगलाचरण गीतिका की प्रस्तुति के साथ हुआ। गायक सुंदर बैद ने सुंदर भक्ति गीत के माध्यम से लोगों को गुरु भक्ति में गोता लगाने को मजबूर कर दिया। डोम्बिवली महिला मंडल संयोजिका मधु कोठारी ने अपने विचार रखें। महिला मंडल की महिलाओं ने सामूहिक तौर पर सुंदर गीतिका की प्रस्तुति दी। कन्या मंडल ने सुंदर नाटिका के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुम्बई महिला मंडल अध्यक्षा भाग्यश्री कच्छारा,महासभा पूर्व अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, सिरियारी संस्थान अध्यक्ष ख्यालीलाल तातेड़, तेयुप अध्यक्ष राकेश कोठारी, मुंबई 2023 चातुर्मास व्यवस्था समिति अध्यक्ष मदन लाल तातेड़, आदि ने अपने विचार रखें।
इस अवसर पर विशेष तौर पर  श्री तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कोठारी, मुम्बई सभा अध्यक्ष नरेंद्र तातेड़, मंत्री विजय पटवारी, सह मंत्री रमेश सुतरिया, मुम्बई अणुव्रत समिति अध्यक्ष रमेश चौधरी, दीपेश सिंघवी, मुम्बई सभा वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवतीलाल पटवारी, अभातेयुप से जगदीश परमार, डोम्बिवली सभा कोषाध्यक्ष दिनश कच्छारा, मुंबई महिला मंडल मंत्री स्वीटी लोढा, सह मंत्री सरोज सिंघवी आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मंच का कुशलतापूर्वक संचालन विनोद सिंघवी एवं सुरेश बैद ने किया। तेयुप मंत्री ललित पुनमिया ने सभी के प्रति आभार प्रगट किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नालासोपारा में साहित्यिक सामाजिक संस्था ‘सुधा साहित्य फाउंडेशन’ की काव्य गोष्ठी संपन्न
Next Article पीएम मोदी बोले- विकास के पथ पर चलना शुरू कर चुका है जम्मू-कश्मीर

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

छात्र पेपर लीक रोकने की मांग कर रहे हैं और मोदी उन्हें ‘माफ’ करने की बात करते हैं : राहुल
national
August 5, 2026
यश राज फिल्म्स ने भारत की अगली पीढ़ी की स्वतंत्र संगीत प्रतिभाओं को तैयार करने के लिए ‘राह रिकॉर्ड्स’ लॉन्च किया
entertainment
August 5, 2026
समान खान की फीस को लेकर फैली खबरों पर मेकर्स का आया बड़ा बयान, मुंबई में जाने कब से शुरू होगी SVC63 की शूटिंग
entertainment
August 5, 2026
लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी की जोड़ी बनी डीसी का सबसे बड़ा सरप्राइज़, जिसे देखने का इंतज़ार रहेगा!
entertainment
August 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?