मुंबई। दक्षिण मुंबई में एवं सह-ज्ञानशाला में ज्ञानशाला दिवस का भव्य आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में शासनश्री साध्वीश्री कंचन प्रभाजी, शासनश्री साध्वीश्री मंजूरेखाजी एवं साध्वीवृंद का पावन सान्निध्य प्राप्त हुआ ज्ञानशाला दिवस के उल्लास को जन-जन तक पहुँचाने के लिए सर्वप्रथम ज्ञानार्थियों द्वारा भव्य रैली निकाली गई बच्चों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता निभाई, वहीं प्रशिक्षिकाओं एवं पदाधिकारियों की सहभागिता ने रैली की शोभा और बढ़ा दी।
ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने “तीर्थंकर अर्चना” से कार्यक्रम की मंगल शुरुवात की नन्हे-मुन्ने ज्ञानार्थियों की सुंदर प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया ज्ञानशाला के ज्ञानार्थियों ने अपनी सुंदर प्रस्तुतियों से आचार्यश्री तुलसी के जीवन परिचय को जीवंत कर दिया उनके जीवन की प्रेरणादायी छोटी-छोटी घटनाओं पर आधारित नाट्य प्रस्तुतियों ने सभी को ईमानदारी,सत्य एवं संस्कार का सुंदर संदेश दिया प्रशिक्षिकाओं ने भिक्षु स्वामी के जीवन एवं संदेश पर आधारित गीतिका प्रस्तुत की सुमधुर स्वर, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और सुंदर प्रस्तुति ने पूरे वातावरण को भक्तिरस से भर दिया टीचर्स डे के अवसर पर ज्ञानशाला के बच्चों ने अपनी प्रशिक्षिकाओं को कंठस्थ ज्ञान का अनोखा उपहार दिया।
बच्चों ने लोगस्स, इर्यापथिक सूत्र, वंदना सूत्र आदि का सुंदर एवं आत्मविश्वासपूर्ण वाचन कर अपनी गुरुजन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की पूर्व ज्ञानार्थी शालीन बरमेचा ने टीचर्स डे पर सभी प्रशिक्षिकाओं को बधाई दी एवं अपना ज्ञानशाला का सुहाना सफ़र सभी के साथ साझा किया ज्ञानशाला परिवार के लिए गौरव का क्षण रहा दीपलता निमजा द्वारा विशारद परीक्षा उत्तीर्ण करने पर उनका सम्मान किया गया विजयश्री डागलिया ने अपने भाव व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि ज्ञानशाला परिवार के लिए प्रेरणा एवं प्रसन्नता का विषय बनी। एवं सभी को ज्ञानशाला प्रकोष्ठ द्वारा निर्धारित प्रशिक्षिका प्रशिक्षण से अवगत करवाया साध्वी श्री जी के प्रेरणामय उद्बोधन से बच्चों में एक नई उत्साह और अभिभावकों में प्रेरणा का संचार हुआ कार्यक्रम में महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़,कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया मंत्री लक्ष्मीलाल, डागलिया, दक्षिण मुंबई सभा अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया, मंत्री पवन बोलिया, दक्षिण मुंबई तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष सुमित सुराना, महिला मंडल अध्यक्ष लतिका डागलिया, उपाध्यक्ष पुष्पा कच्छारा अणुव्रत समिति के अध्यक्ष नरेंद्र मुनोत,ज्ञानशाला संयोजक प्रदीप ओस्तवाल एवं सभी प्रशिक्षिका सौरभ बरमेचा,रेखा बरलोटा,मोनिका सिंघवी एवं अभिभावको की गरिमामय उपस्थिति रही अभिभावकों ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कार्यक्रम की प्रत्येक प्रस्तुति को खूब सराहा ज्ञान, संस्कार और संस्कृति का यह उत्सव नन्हे ज्ञानार्थियों की प्रतिभा, प्रशिक्षिकाओं का समर्पण और अभिभावकों का सहयोग—इन सभी ने मिलकर ज्ञानशाला दिवस को यादगार बना दिया इस पूरे आयोजन में महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन का ज्ञानशाला को निरंतर एवं पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ इस अमूल्य सहयोग के लिए ज्ञानशाला परिवार हृदय से महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता है कार्यक्रम का कुशल संचालन दक्षिण मुंबई सह ज्ञानशाला की मुख्य प्रशिक्षका रेणुजी बोलिया ने किया आभार ज्ञापन दक्षिण मुंबई की मुख्य प्रशिक्षका आशाजी कच्छारा ने किया।एवं सभी को ज्ञानशाला से जुड़ने की प्रेरणा दी यह जानकारी दक्षिण मुंबई सभा के मीडिया प्रभारी नितेश धाकड़ ने दी
दक्षिण मुंबई एवं सह-ज्ञानशाला में ज्ञानशाला दिवस का भव्य आयोजन

