मुंबई। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई की सामूहिक नवोन्मेष शपथ ले विकास की कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल के मंगलाचरण से प्रारंभ किया। अशोक बरलोटा रवि दोषी नमस्कार महामंत्र एवं मंत्रोच्चार से संकल्प कराए। शासन श्री साध्वी श्री कंचन प्रभा जी एवं शासन श्री साध्वी श्री मंजू रेखा जी ने वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रेरणा पाथेय प्रदान कराया। महासभा के उपाध्यक्ष समीर वकील ने श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन करवाया। स्वागत भाषण फाउंडेशन के कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया ने किया।
सभा युवक परिषद के अध्यक्ष का आगामी कार्यकाल के मंगल कामना व्यक्त की तेरापंथी सभा के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश डागलिया नए अध्यक्ष को शपथ दिलाई। युवक परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया ने नए अध्यक्ष सुमित सुराणा को शपथ दिलाई। सभा ओर युवक परिषद के अध्यक्ष ने अपनी अपनी टीम की घोषणा कर दोनों टीमों को अध्यक्ष ने पूरी टीम को शपथ दिलाई।
इस कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष श्री राहुल नार्वेकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुवे और आपने दोनों अध्यक्ष और पूरी टिम को बधाई शुभ कामनाएं देते हुए कहा कि देवेंद्र ओर सुमित बीजेपी से जुड़े हुए है। अच्छे कार्यकर्ता के हाथों में धर्म संघ समाज की बागडोर है, निश्चित ही नया कार्य होगा। आपने भी आश्वासन दिया कि हमारे लायक जो भी कार्य होगा हमें आप बताए हम पूरा करने का लक्ष्य रहेगा।
अध्यक्ष देवेंद्र डागलिया एवं सुमीत सुराणा ने सभी पधारे हुवे पदाधिकारी का स्वागत किया महासभा फाउंडेशन तेरापंथी सभा मुंबई अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद अणुव्रत समिति भारत जैन महामंडल महिला मंडल बीजेपी के नगर सेवक आदि गणमान्य सदस्य उपस्थित श्रावक समाज का स्वागत किया।
हमारी टीम ने हम सभी अध्यक्ष हे सभी मिलकर कार्य करेंगे सभा को ओर अधिक ऊंचाई प्रदान करेंगे कुछ नए कार्य करने लक्ष्य रखते है आप सभी का सहयोग अपेक्षित हे। युवक परिषद अध्यक्ष सुमित जी सुराणा ने भी सभी युवाओं के साथ मिलकर कार्य करेंगे। युवाओ को अधिक से अधिक जोड़ने का लक्ष्य रखेंगे ।
शुभ कामना के स्वर में मुंबई सभा के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कोठारी भारत जैन महामंडल मंत्री बाबूलाल बाफना संदीप कोठारी नगर सेवक श्री आकाश पुरोहित श्री जनक सिंघवी ऑडियो क्लिप से किशन लाल डागलिया बीजेपी जिला अध्यक्ष शलाखा जी सालवी आदि ने शुभ कामना व बधाई प्रेषित की।
इस कार्यक्रम में आचार्य महाप्रज्ञ विद्या निधि फाउंडेशन का पूरा सहयोग मिला । सभा, युवक परिषद, किशोर मंडल महिला मंडल के सभी कार्यकर्ता का विशेष सहयोग रहा ।
कार्यक्रम का द्वितीय चरण में स्वर गायिका अभिलाषा बांठिया ने अपने मधुर वाणी से भक्ति के स्वर से पूरी परिषद को मंत्रमुग्ध कर दिया महावीर स्वामी आचार्य भिक्षु आचार्य तुलसी आचार्य महाश्रमण जी के गीतों की प्रस्तुति से सभी के दिल जीत लिए व्यक्ति जब अपने आराध्य की भक्ति में लीन हो जाता तो अपने आप में प्रसन्नता की अनुभूति करता । देर रात्रि तक चले कार्यक्रम में भी अच्छी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम प्रायोजक देवेंद्र किशनलाल एवं सुमित नवरत्नमल सुराणा परिवार का रहा। कार्यक्रम का संचालन पवन बोलिया एवं श्रेयांश मुणोत ने किया आभार ज्ञापन सभा उपाध्यक्ष दिनेश धाकड़ ने किया। यह जानकारी दक्षिण मुम्बई सभा के मीडिया प्रभारी नितेश एवं उत्सव धाकड़ ने दी।
दक्षिण मुंबई सभा एवं तेयुप का संयुक्त शपथ समारोह का आयोजन

