मुंबई। परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण के सुशिष्य मुनि श्री अनंतकुमार जी, मुनि श्री जैनम कुमार जी एवं शासन श्री साध्वी श्री शिवमालाजी ठाणा ३ का आध्यात्मिक मिलन कालबादेवी के महाप्रज्ञ स्कूल के आचार्य तुलसी सभागृह में हुआ। मुनि श्री का प्रातः विहार दादर तेरापंथ भवन से भायखला होते हुए महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में हुआ ।
विहार में दादर एवं दक्षिण मुंबई समाज के कई युवाओं ने अपनी सहभागिता दर्ज की । मिलन के कार्यक्रम में फाउंडेशन अध्यक्ष कुंदनमल धाकड़, मंत्री लक्ष्मीलाल डागलिया, कार्याध्यक्ष गणपतलाल डागलिया, निवर्तमान अध्यक्ष किशनलाल डागलिया, दक्षिण मुंबई तेरापंथी सभा के अध्यक्ष सुरेश डागलिया, मंत्री दिनेश धाकड़, उपाध्यक्ष नितेश धाकड़, युवक परिषद अध्यक्ष गिरीश सिसोदिया, उपासक अशोक बरलोटा, महिला मंडल अध्यक्षा लतिका डागलिया, निवर्तमान अध्यक्षा वनिता धाकड़, सहमंत्री शुभांगी जवेरी, रितिक सिसोदिया आदि उपस्थित थे ।
सभा अध्यक्ष ने मुनि श्री का स्वागत अभिनंदन करते हुए दक्षिण मुंबई में प्रवास हेतु निवेदन किया । फाउंडेशन अध्यक्ष ने भी सभी का स्वागत किया । साध्वी श्री ने भी मुनिश्री का स्वागत करते हुए गीतिका द्वारा भाव अभिव्यक्ति दी । मुनिश्री जिनका अगला चातुर्मास दक्षिण भारत में निश्चित है, ने भी अपने भाव प्रकट करते हुए हम सभीं गुरु इंगित की आराधना करते हुए संघ और संघपति के प्रति समर्पित रहे ।
दक्षिण मुंबई की धरा पर हुआ आध्यात्मिक मिलन

