मुंबई । महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल में, तेरापंथ सभा के तत्वावधान में शासन श्री साध्वी कंचनप्रभाजी तथा शासन श्री साध्वी मंजुरेखाजी के सानिध्य में आचार्य भिक्षु का महाप्रयाण दिवस भक्ति संध्या के रूप में आयोजित हुआ। सुन्दरतम प्रस्तुति में एक से बढ़कर, एक कलाकार अपनी प्रतिभा को आचार्य भिक्षु के गीतों से संवार रहा था।
साध्वीश्री मंजुरेखा जी के मंगलाचरण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। इसके बाद ज्ञानशाला प्रशिक्षिकाओ ने सुन्दर गीत प्रस्तुत किया । ट्रस्ट के कार्याध्यक्ष, सभा परिवार, युवक परिषद महिला मण्डल की प्रस्तुति विशेष रही । ज्ञानशाला के बच्चों के साथ ज़िनाज्ञा की विशेष प्रस्तुति ने हर श्रावक श्राविका कों मोहित कर दिया। एक से बढकर एक गीत ने जनता को हिला दिया। समागत सभी कलाकारों को बधाइयां दी गई । उनके गीतों से ऐसा लगा कि जैसे स्वामी भिक्षु पधार कर दर्शन दे देंगे। नितेश धाकड़ ने तो एक साथ 8, 9 गीतों को ऐसी प्रस्तुत्ति ही कि पूरा आडिटोरियम खुशियों में झूम गया ।
साध्वी उदित एवं चेलना श्री जी ने गीत प्रस्तुत किए। साध्वी निर्भयप्रभाजी उपस्थित रहे । नरेंद्र बरमेचा, शालिन बरमेचा, अशोक बरलोटा, रेखा बरलोटा, दिनेश धाकड़, मनोज जी झाबक, नितेश धाकड़, अशोक धींग, धीर ओस्तवाल, जीया लोढ़ा, ज्ञानशाला प्रशिक्षिका, राकेश कच्छारा
रमेश मेहता, संगीता बोलिया, रेनू बोलिया, श्यामलाल कच्छारा ने प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम का कुशल संचालन अशोक धींग ने किया। आभार ज्ञापन गणपत डागलिया ने किया ।
दक्षिण मुंबई: भक्ति संध्या प्रेरणा श्रोत बनी

