भदोही(उ.प्र.)। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जनता दर्शन में आए फरियादियों के साथ डीएम शैलेष कुमार का अलग अवतार दिखा। फरियाद लेकर आयी बुजुर्ग महिलाओं ने जब ठंड लगने की बात कही तो जिलाधिकारी तत्काल कंबल मंगाया और महिलाओं को अपने हाथ से दिया।
जिलाधिकारी ने इस दौरान कहा कि अब आपकी तरफ से मुझे स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा।
आप लोगों की बातों सुनकर हम बहुत प्रभावित हुए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अब आप लोग जो शिकायत लेकर आई हैं, फिर कभी झगड़ा मत करिएगा। आप लोगों की कोई समस्या हो तो हमारे पास आइएगा हम आपकी समस्या का निस्तारण करूँगा। जिलाधिकारी की बातें सुनकर बुजुर्ग महिलाओं को आत्मीय लगाव महसूस हुआ और डीएम के हाथों से कंबल पाकर बुजुर्ग महिलाओं के चेहरे पर एक अजीब खुशी दिखी। इस दौरान जिलाधिकारी ने उन्हें पूरा भरोसा दिलाया कि आपको कोई दिक्कत हो तो मुझे बताइएगा। हम आपकी सेवा में हमेशा तैयार और तत्पर रहेंगे।
डीएम ने जनता दर्शन में ठिठुरते आयीं बुजुर्ग महिलाओं को दिया कंबल
Highlights
- बोले माताओं से मिलेगा स्नेह और आशीर्वाद
- डीएम से फरियादी महिलाओं ने ठंड लगने की कहीं बात, तो डीएम ने लिया एक्शन

