सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: इंग्लैंड ने द. अफ्रीका को 104 रन से हराया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

इंग्लैंड ने द. अफ्रीका को 104 रन से हराया

Last updated: May 31, 2019 7:46 am
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

लंदन: वनडे वर्ल्ड कप के पहले मैच में गुरुवार को इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 104 रन से हरा दिया। यहां के ओवल स्टेडियम में खेले गए मैच में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट पर 311 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम 39.5 ओवर में 207 रन पर ऑलआउट हो गई। विश्व कप का यह लगातार चौथा सीजन है, जब ओपनिंग मैच में मेजबान टीम जीत हासिल करने में सफल रही है। इससे पहले 2003 में हुए वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी मेजबानी में वेस्टइंडीज के हाथों उद्घाटन मैच में हार गई थी। पांचवीं बार मेजबानी कर रहे इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप में 5वीं बार उद्घाटन मैच जीता। इससे पहले उसने 1975, 1979, 1983, 1999 के वर्ल्ड कप में भी ओपनिंग मैच में जीत हासिल की थी।

इंग्लैंड ने चौथी बार 100 से ज्यादा रन से जीता वर्ल्ड कप का ओपनिंग मैच

साल किसके खिलाफ मैदान नतीजा
1975 भारत लार्ड्स इंग्लैंड 202 रन से जीता
1979 ऑस्ट्रेलिया लार्ड्स इंग्लैंड 6 विकेट से जीता
1983 न्यूजीलैंड द ओवल इंग्लैंड 106 रन से जीता
1999 श्रीलंका लार्ड्स इंग्लैंड 8 विकेट से जीता
2019 दक्षिण अफ्रीका द ओवल इंग्लैंड 104 रन से जीता

बेन स्टोक्स का ऑलराउंड प्रदर्शन
दक्षिण अफ्रीका की ओर से ओपनर क्विंटन डीकॉक हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 74 गेंद पर 68 रन बनाए। उनके अलावा रसी वान डर डुसेन (50), हाशिम अमला (13), एडेन मार्कराम (11), एंडिले फेहलुकवायो (24) और कगिसो रबाडा (11) ही दहाई के अंक तक पहुंच पाए। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 27 रन देकर 3 विकेट लिए। लियाम प्लंकेट और बेन स्टोक्स 2-2 विकेट लेने में सफल रहे। स्टोक्स इंग्लैंड के हाइएस्ट स्कोरर भी रहे। आदिल रशीद और मोइन अली ने भी 1-1 विकेट लिए।

स्टोक्स ने इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए

इंग्लैंड के 4 बल्लेबाजों जेसन रॉय, जो रूट, इयॉन मॉर्गन और बेन स्टोक्स ने अर्धशतक लगाए। स्टोक्स 89 रन बनाकर अपनी टीम के हाइएस्ट स्कोरर रहे। वे प्लेयर ऑफ द मैच भी चुने गए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से लुंगी एंगिडी सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 66 रन देकर 3 विकेट लिए। इमरान ताहिर ने 61 और कगिसो रबाडा ने 66 रन देकर 2-2 विकेट लिए। एंडिले फेहलुकवायो भी एक विकेट लेने में सफल रहे।

जेसन रॉय और जो रूट ने शतकीय साझेदारी की

इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर ने मैच की दूसरी ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को विकेट के पीछे क्विंटन डीकॉक को कैच आउट करा दिया। इसके बाद जेसन रॉय और जो रूट ने टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। जेसन ने 7 चौके की मदद से 51 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। वहीं, रूट ने 5 चौके की मदद से 56 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। रॉय 54 और रूट 51 रन बनाकर आउट हुए। दोनों ने आउट होने से पहले दूसरे विकेट के लिए 106 रन की साझेदारी की। इयॉन मॉर्गन 57 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

मॉर्गन-स्टोक्स ने 100+ रन की साझेदारी की

मॉर्गन ने बेन स्टोक्स के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 106 गेंद पर 106 रन की साझेदारी की। जोस बटलर को 18 रन के निजी स्कोर पर लुंगी एंगिडी ने बोल्ड किया। एंगिडी ने मोइन अली (3 रन) को भी पवेलियन भेजा। क्रिस वोक्स कगिसो रबाडा की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 14 गेंद पर 13 रन बनाए। एंगिडी ने स्टोक्स को शतक बनाने से रोक दिया। उन्होंने स्टोक्स को बैकवर्ड पॉइंट पर हाशिम अमला के हाथों कैच कराया।

ताहिर वर्ल्ड कप में पहला ओवर फेंकने वाले पहले स्पिनर

ताहिर वर्ल्ड कप के 44 साल के इतिहास में पहली गेंद फेंकने वाले दुनिया के पहले स्पिनर हैं। उनसे पहले किसी भी स्पिनर ने वर्ल्ड कप में पहली गेंद नहीं फेंकी थी। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर इस मैच से वर्ल्ड कप में अपना डेब्यू करेंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन अभी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हैं। उनका बाहर बैठना पड़ा। क्रिस मॉरिस भी इस मैच में नहीं खेल पाए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article सेना ने 2 लश्कर आतंकियों को किया ढेर
Next Article नरेंद्र मोदी दूसरी बार बने प्रधानमंत्री

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

शिशोदा सभा की गुरुदर्शन यात्रा श्रद्धा एवं सेवा के साथ सम्पन्न
social
October 6, 2026
दक्षिण मुंबई समाज की गुरुदर्शनम यात्रा 
social
October 6, 2026
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह के अंतर्गत गोरेगांव में पर्यावरण शुद्धि दिवस का सफल आयोजन
social
October 5, 2026
रकुल प्रीत सिंह ने आईटी सर्च से जुड़ी रिपोर्ट्स पर उठाए सवाल, कहा- गलत खबरें वापस लें और सच बताएं
entertainment
October 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?