सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बेटे कार्ति ने कहा- यह सिर्फ अनुच्छेद 370 से ध्यान हटाने के लिए किया गया
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बेटे कार्ति ने कहा- यह सिर्फ अनुच्छेद 370 से ध्यान हटाने के लिए किया गया

Last updated: August 22, 2019 10:08 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

चेन्नई:पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में सीबीआई ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। इस पर बेटे कार्ति चिदंबरम ने गुरुवार को कहा कि अनुच्छेद 370 के मुद्दे से ध्यान हटाने के लिए उनके पिता को गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई की कार्रवाई राजनीति से प्रेरित है।

कार्ति के मुताबिक, ‘‘यह मामला 2008 में हुआ। इसके लिए 2017 में एफआईआर दर्ज की गई। चार बार मेरे घर पर छापेमारी की गई। 20 बार मुझे तलब किया गया। हर बार मैं वहां 10-12 घंटे मौजूद रहा। 11 दिनों के लिए मैं सीबीआई का अतिथि भी था। जो भी मेरे साथ जुड़ा है, उन सभी को तलब किया गया है। सभी से बड़े पैमाने पर पूछताछ की गई है। अभी भी हमारे पास चार्जशीट नहीं है। आईएनएक्स मीडिया के साथ मेरा कोई संबंध नहीं है।‘’

मेरे पिता हर बार पूछताछ के लिए पेश हुए- कार्ति

कार्ति ने कहा, ‘‘मेरे पिता को गिरफ्तार किया जाना टेलीविजन के रियलिटी शो की तरह है। इस तरह के नाटक का कोई कारण नहीं है। ईमानदारी से जांच नहीं की गई। जो अधिकारी जांच कर रहे हैं, वे स्पष्ट रूप से जानते हैं कि कोई मामला नहीं है। लेकिन किसी की हिम्मत नहीं है कि वह फाइल में लिख सके कि कोई मामला नहीं है। कुछ लोगों को खुश करने के लिए यह कार्रवाई की गई।’’

‘‘दुर्भाग्वश भारत में किसी भी जांच के खत्म होने की कोई सीमा नहीं है। यहां हमेशा जारी रहती है। किसी को परेशान करने के लिए यह एक बेहतर हथियार है। मेरे पिता हर बार पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के समक्ष पेश हुए हैं।’’

मेरे खिलाफ कोई आरोप नहीं- चिदंबरम

चिदंबरम को रातभर सीबीआई मुख्यालय के गेस्ट हाउस में रखा गया। याचिका खारिज होने के बाद चिदंबरम पहले कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे थे। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में चिदंबरम ने कहा था कि आईएनएक्स मामले में उनके खिलाफ कोई आरोप नहीं है, सीबीआई और ईडी ने उनके खिलाफ कोई चार्जशीट भी दाखिल नहीं की। इसके बाद चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय से रवाना हो गए। सीबीआई, ईडी और दिल्ली पुलिस की टीम जोरबाग स्थित घर पर पहुंची। सीबीआई की टीम दीवार फांदकर घर में दाखिल हुई और चिदंबरम को हिरासत में लिया। यह हाई वोल्टेज ड्रामा करीब 95 मिनट तक चला।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ट्रंप ने माना- चीन के साथ उनकी व्यापार नीति से अमेरिका को भी होगा नुकसान
Next Article हाईकोर्ट ने रॉबर्ट वाड्रा को जवाब देने के लिए चार हफ्ते का समय दिया, ईडी कर रही है जांच
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

जिस घर में गूंजनी थीं शहनाइयां, वहां पसरा मातम! 26 वर्षीय सूरज की मौत से परिवार में कोहराम
state
November 5, 2026
Basti News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजमणि चौधरी के दो बीघा गन्ने की फसल जलकर राख, घंटों मशक्कत के बाद बुझी आग
state
November 5, 2026
Basti News: मनरेगा के 7 कामों में 26.57 लाख का खेल! ग्राम प्रधान पर गिरी गाज, 8.85 लाख वसूली का आदेश
state
November 5, 2026
Basti News: भारी बारिश में भी 17 हजार मजदूरों से कराया काम! 14 ब्लॉकों में गड़बड़ी, सभी बीडीओ को नोटिस
state
November 5, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?