मुंबई। 4 जुलाई 2019, गुरुवार को चेंबूर महिला मंडल की कार्यकारिणी मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें 45 बहनो की सहभागिता रही। संयोजिका वनिता बाफ़ना ने नमस्कार महामंत्र के साथ मीटिंग की शुरुवात की। युवतियों में नया जोश भरते हुए बड़ी उमंग के साथ कार्य करने का अनुरोध किया। परामर्शक, प्रबुद्ध विचारक,एरिया प्रभारी आदि विभागों का विश्लेषण कर सभी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। सहसंयोजिका लीना सिंघवी ने सभी को अपने विभाग की जानकारी दी तथा कार्यकारिणी टीम को आगे की योजना से अवगत करवाया एवं सभी को अपने सुझावो के साथ आमंत्रित किया। इसी क्रम में अंजुजी कोठारी, प्रमिलाजी सोनी, कुसुमजी हिरण और रिंकल पटवारी ने अपने सुझाव रखे। कोषाध्यक्ष वनिता चंडालिया ने सभी बहनो का आभार ज्ञापन किया व आगे भी इसी तरह से सहयोग की आशा व्यक्त की और मीटिंग को पूर्ण किया।

