कोपरी (ठाणे)। परम पूज्य आचार्यश्री महाश्रमण जी की असीम कृपा से साध्वी श्री निर्वाण श्रीजी (ठाणा-6) का चातुर्मास वर्ष 2026 हेतु चेंबूर को प्रदान किया गया है। इस मंगल अवसर से चेंबूर क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं हर्ष का वातावरण व्याप्त है।
चातुर्मास की घोषणा उपरांत तेरापंथ महिला मंडल, चेंबूर की बहनें साध्वी श्री निर्वाण श्रीजी एवं साध्वी वृंद के सेवा-दर्शनार्थ ठाणे स्थित कोपरी पधारीं। साध्वी श्री निर्वाण श्रीजी ने चेंबूर महिला मंडल की बहनों को अपना अमूल्य समय प्रदान करते हुए स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन दिया। उन्होंने अपने आगामी प्रवास की जानकारी साझा की तथा सतत संपर्क में बने रहने का निर्देश प्रदान किया।
इस अवसर पर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ममता कच्छारा, मंत्री श्रीमती पायल जी मांडोत, परामर्शक बहनें श्रीमती मीराजी धाकड़, श्रीमती साधना जी कोठारी एवं श्रीमती मंजू जी राठौड़, प्रबुद्ध विचारक एवं उपासिका श्रीमती विद्याजी कोठारी तथा संगठन मंत्री श्रीमती भावना जी बडाला की उपस्थिति रही। चातुर्मास की इस पावन उपलब्धि को लेकर चेंबूर महिला मंडल में विशेष उत्साह एवं आध्यात्मिक आनंद का वातावरण बना हुआ है।
– रिपोर्टर दीपक राठौड़
चेंबूर तेरापंथ महिला मंडल पहुंची साध्वी श्री निर्वाण श्रीजी एवं साध्वी वृद्ध के दर्शनार्थ

