सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: चीन में चमगादड़ों की गुफाओं में 500 घातक वायरस खोजे गए, कोविड-19 से जंग में कैसे मिलेगी मदद
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

चीन में चमगादड़ों की गुफाओं में 500 घातक वायरस खोजे गए, कोविड-19 से जंग में कैसे मिलेगी मदद

Last updated: April 28, 2020 9:39 am
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

बीजिंग:खतरनाक कोरोना वयारस का कहर पूरी दुनिया में कायम है। दुनियाभर के शोधकर्ता चमगादड़ों में कई प्रकार के वायरसों की तलाश कर रहे हैं ताकि अगली महामारी के बारे में पहले ही भविष्यवाणी की जा सके। अब तक 500 खतरनाक वायरस को खोजा जा चुका है। खास बात यह है कि इन्हें ऐसी गुफाओं में खोजा गया है, जहां चमगादड़ों की बस्ती है।

चीन के यूनन प्रांत में मौजूद चूना पत्थर की गुफाओं में वैज्ञानिकों का एक दल विशेष सुरक्षा सूट पहनकर नए प्रकार के घातक वायरसों की खोज करने में जुटा है। वैज्ञानिक यहां से चमगादड़ों के जालों, थूक और खून समेत कई तरह के नमूने एकत्रित करते हैं। अमेरिकी एनजीओ इकोहेल्थ एलाइंस नए घातक वायरसों की पहचान करने और बचाव करने में मदद करता है। इसके वैज्ञानिक पीटर दासजाक एक वायरस खोजी हैं, जो 10 वर्षों में 20 से ज्यादा देशों में खतरनाक वायरस की खोज कर चुके हैं। उनके जैसे खोजकर्ता जानवरों में पाए जाने वाले हर तरह के वायरस की जानकारी वैज्ञानिकों को मुहैया कराते हैं। वैज्ञानिक इसकी जानकारी की मदद से बताते हैं कि कौन-सा वायरस इंसानों में फैल सकता है ताकि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए दुनिया को पहले ही तैयार किया जा सके।

कई जानवर बनते हैं वायरस के वाहक
इन वायरसों को इंसानों में फैलने के लिए माध्यम की जरूरत होती है। ऐसे में बिल्ली, ऊंट,पैंगोलिन और अन्य स्तनपायी जानवार जो इंसानों के पास निवास करते हैं , इस वायरस के प्रसार का माध्यम बनते हैं। नेचर पत्रिका में कहा गया है कि चमगादड़ों में बड़ी संख्या में घातक वायरस होते हैं जो इबोला, सार्स और कोविड-19 जैसी महामारियों का कारण बनते हैं।

सार्स महामारी के बाद खोज में आई थी तेजी 
2003 में सार्स महामारी से पहले कोरोना वायरस के बारे में ज्यादा अध्ययन नहीं किया गया था। उस समय तक सिर्फ दो ही प्रकार के वायरस के बारे में पता था जिसे 1960 में खोजा गया था। 2009 में यूएस एड द्वारा वित्तपोषित प्रेडिक्ट की स्थापना की गई। इस संस्थान ने इकोहेल्थ एलाइंस, द स्मिथसोनियन इंस्टीट्यूशन, द वाइल्ड लाइफ कॉन्जर्वेशन सोसाइटी और कैलिफोर्निया की कंपनी के साथ एक महामारी ट्रैकर बनाया। इसका उद्देश्य नए बीमारियों की पहचान करना था। दासजाक ने कहा, हमने सार्स की उत्पत्ति के बारे में जानने के लिए खोज शुरू की। लेकिन, बाद में हमें पता चला कि हजारों प्रकार के कोरोनावायरस हैं, इसलिए हमने अपना ध्यान उन्हें खोजने में केंद्रित किया।

चीन की गुफाओं में पहले ही मिला था कोविड-19!
जब संक्रमण का फैलाव होने लगा तब वुहान इंस्टीट्यूट ऑफ विरोलॉजी के विरोलॉजिस्ट शी जेंगली ने उसका मिलान पहले से मौजूद कोरोना वायरस की लाइब्रेरी से किया। पता चला कि कोरोना यूनान की गुफाओं में 2013 में मिले नमूनों से 96.2 फीसदी मेल खाता था। दासजाक ने कहा, यह जानना कि नया वायरस कहां से आया और ये इंसानों तक कैसे पहुंचा, यह महत्वपूर्ण जानकारी है। यह महामारी रोकने को समय पर कदम उठाने में मददगार है।

चमगादड़ों से दवा बनाने में मिल सकती है मदद
दासजाक ने कहा कि इन घातक वायरसों का इंसानों में प्रसार न हो इसके लिए उन्हें जागरूक करने की जरूरत है। केन्या में लोगों को बताया जा रहा है कि अपने घरों में मौजूद छेद बंद कर दें ताकि चमगादड़ घरों में न घुस सकें, ऊंच का दूध उबाल कर पिएं आदि। उन्होंने कहा कि चमगादड़ों से लिए गए रक्त के नमूनों में एंडीबॉडी मिले हैं, जो वायरस से लड़ने के लिए बनते हैं। इन एंटीबॉडी की मदद कोविड-19 से लड़ने के लिए वैक्सी बनाया जा सकता है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बालाकोट हमले, अनुच्छेद 370 समाप्त करने का एशिया पर लंबे समय तक होगा असर: बाजवा
Next Article फोर्स रिपोर्ट बनाने वाले तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

आईपीएस रोबिन हिबू ने बनाया कैलाश मासूम को हैल्पिंग हैंड्स के कोर कमेटी का सदस्य
Mumbai / Maharshtra
August 28, 2026
डोंबिवली में विवेगे धम्म माहिये क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन
social
August 28, 2026
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न
social
August 28, 2026
Basti News: फर्जी OSD बनकर घूम रहा था जालसाज, इनोवा पर लगी थी लाल-नीली बत्ती
state
August 27, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?