डोंबिवली। जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ द्वारा डोंबिवली भाजपा कार्यालय पूर्व मंडल में नवकार मंत्रोच्चार से सभा की शुरुआत गई। इस सभा में कल्याण डोंबिवली महानगर जिला के विभिन्न जैन संघों से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पधारे । जैन अल्पसंख्यक महामंडल द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष ललितजी गांधी एवं राष्ट्रीय मंत्री संदीप जी भंडारी द्वारा कड़ी मेहनत ,लगन और समाज के लिए कुछ कर दिखाने की प्रबल इच्छा से महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ना,देवेंद्रजी फडणवीस उपमुख्यमंत्री ना.एकनाथजी शिंदे एवं उपमुख्यमंत्री ना. सुमित्राजी पवार इनके मार्गदर्शन द्वारा इस योजना को मंजूरी मिली।
महिला सशक्तिकरण को मद्देनजर रखते हुए महासती चंदनबाला थेट कर्ज योजना , विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए कर्मवीर भाउराव पाटील उच्च शिक्षा योजना एवं युवाओं को उद्योग व्यवसाय के लिए सेठ वालचंद हीराचंद स्वयं रोजगार योजना अमल में लाई जा रही है। इन योजनाओं के तहत महिलाओं को एक लाख तक, छात्रों को देशांतर्गत 10 लाख एवं विदेश में पढ़ाई के लिए 20 लाख तक लोन मंजूर किया जाएगा। युवाओं को व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए 25 परसेंट बीज भांडवल के साथ 50 लाख तक लोन दिया जाएगा। जिसका ब्याज अल्पसंख्यक महामंडल वहन करेगा। जैन मुनियों के लिए बिहार धाम , प्राचीन ग्रंथो की सुरक्षा आदि अनेक उपक्रम के लिए मंडल प्रयासरत है। इन सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी हर जैन परिवार तक पहुंचे और वे इसका लाभ ले सके इस उद्देश्य से डोंबिवली में सभा ली गई ।
इस सभा में डोंबिवली में विस्तृत कमेटी बनाने के पक्ष में विचार किया गया तथा भविष्य में सकल जैन समाज को एकत्रित कर हर घर परिवार तक इन योजनाओं का लाभ मिल सके यह संकल्प लिया गया। सभा की अध्यक्षता श्री जतिनजी गड़ा जैन प्रकोष्ठ महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एवं कल्याण डोंबिवली जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुई ।सभी योजनाओं की जानकारी हेमलता मुनोत तेरापंथ महिला मंडल सदस्य ने दी ।दिगंबर समाज से श्री वर्धमानजी कासलीवाल ,संगीताजी पेटकर ,तेरापंथ समाज से राकेशजी कोठारी संगठन मंत्री, डॉ.दिलीपसिंग मुनोत तथाअन्य संघों से अभिनंदनजी मूंडकर ,जितेंद्रजी गाला, भावना मोमाया, अनूपकुमारजी जैन, नीरवजी शाह, हेम पोलडीया, नरेशजी मैशरी, राकेशजी संघवी, अनिलजी शाह , भाईलालजी गाला, अभयजी दोशी आदि बहुसंख्य श्रावकगण उपस्थित रहे। इन योजनाओं को महाराष्ट्र के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं डोंबिवली के लाडले विधायक श्री रविंद्रजी चव्हाण इन के मार्गदर्शन में अमल में लाने का दृढ़ संकल्प किया । सभी ने अपने विचार रखे।आभार ज्ञापन वर्धमान जी कासलीवाल द्वारा किया गया।।
जैन आर्थिक विकास महामंडल एवं भाजपा जैन प्रकोष्ठ की सकल जैन समाज डोंबिवली के साथ बैठक संपन्न

