यूपी ब्यूरो, कप्तानगंज, बस्ती। जनपद बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में कप्तानगंज पुलिस टीम ने यह कार्रवाई किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रीता देवी (45), आरती (30), सुनीता (40), सिंगारी देवी (45), कांति देवी (36), किशुन कुमारी (45), पंकज (22), संदीप (25), अमरनाथ वर्मा (30) और राजेश वर्मा (28) शामिल हैं। ये सभी कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के निवासी हैं। इन्हें धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय एसडीएम हर्रैया के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रविंद्र यादव, प्रहलाद यादव, ओम प्रकाश पासवान, वीरेंद्र कुमार राय, कांस्टेबल श्यामजीत यादव और महिला कांस्टेबल पूजा यादव शामिल थे। पुलिस ने बताया कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।
बस्ती: शांति भंग की आशंका में 10 गिरफ्तार, कप्तानगंज पुलिस की कार्रवाई

