बस्ती(यूपी)।:- शिव सेना उत्तर प्रदेश ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान को तेज कर दिया है। रविवार को बस्ती सदर विकास खंड के जगदीशपुर पोखरा शिव मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शिवम प्रताप सिंह के संयोजन में 27 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
शिव सेना के प्रदेश सचिव संजय प्रधान और जिला प्रमुख रूपेंद्र श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के सपनों को साकार करने के लिए पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक मोर्चों पर सफलता की गारंटी है। इस दिशा में हम निरंतर प्रयासरत हैं। अभियान को सफल बनाने में विद्यार्थी सेना प्रमुख प्रतीक मिश्र, जिला प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह, नागेंद्र मिश्र, आदित्य सिंह, सरयू कुमार शुक्ल, शशांक पाण्डेय, विशाल पाठक, संजय कुमार, सुधीर कुमार, वेद, रीतेश, शिवांश सिंह, सुदीप यादव सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रहे।
शिव सेना नेताओं ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य क्षेत्रों में भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग पार्टी से जुड़कर हिंदुत्व और राष्ट्रवाद की विचारधारा को मजबूत करें।
