बस्ती (उ.प्र.)। जनपद बस्ती के थाना कप्तानगंज क्षेत्र में सड़क किनारे मिले एक व्यक्ति के शव की हत्या का पुलिस ने सफल अनावरण कर लिया है। पुलिस टीम ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त चाकू, खून से सना तौलिया, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल बरामद की है। दिनांक 2 मई 2026 को ग्राम कल्याणपुर करचौलिया, समय माता मंदिर के पास सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया था। बाद में शिनाख्त होने पर मृतक की पत्नी की तहरीर पर 3 मई 2026 को मुकदमा संख्या-115/2026 धारा 103(1) BNS के तहत दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, सीडीआर और अन्य सबूतों के आधार पर जांच की। 5 मई 2026 को फरेंदा सेंगर बगीचे के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपीयों में शिवम गुप्ता पुत्र कपूरचंद गुप्ता (22 वर्ष), निवासी ग्राम जिलेबीगंज, थाना पैकोलिया, जनपद बस्ती। वही दूसरा आरोपी ऋषभ मिश्रा उर्फ राज मिश्रा पुत्र जमुना प्रसाद मिश्रा (20 वर्ष), निवासी बिजरा, थाना हरैया, जनपद बस्ती। बरामद की गई वस्तुओं में एक टूटा हुआ चाकू (घटना में प्रयुक्त), पल्सर मोटरसाइकिल (यूपी51बीवाई6621), पिकअप वाहन (यूपीएसआईटी 5745, घटना में प्रयुक्त) और खून अलूदा तौलिया व आरोपियों के संभावित मानव रक्त लगे कपड़े शामिल हैं।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शिवम गुप्ता मृतक से कुछ रुपये उधार ले रखा था। शेष राशि की बार-बार मांग होने पर दोनों ने (और एक फरार साथी के साथ) सुनियोजित साजिश रची। 2 मई की रात करीब 10 बजे बस्ती बाजार से शराब और चाकू खरीदकर पिकअप वाहन में मृतक को बिठाकर कल्याणपुर ले गए। वहां शराब पीने के दौरान पैसे को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद तीनों ने मिलकर मृतक का गला घोंटकर चाकू से गोदकर हत्या कर दी और शव सड़क किनारे फेंक दिया। सबूत मिटाने के लिए पिकअप वाहन को भी धोया गया था। गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 3(5)/238 BNS तथा 4/25 Arms Act की बढ़ोतरी कर दी गई है। पुलिस तीसरे फरार आरोपी की तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, प्रभारी निरीक्षक एसओजी विकास यादव, उपनिरीक्षक कमलेश गौड, चौकी इंचार्ज दुबौला विवेकानंद तिवारी, अनिल कुमार त्रिपाठी, रविंद्र यादव, हेड कांस्टेबल प्रदीप सिंह, गणेश सिंह, कांस्टेबल पंकज कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, कुंदन मौर्या सहित पूरी टीम शामिल रही। एडिशनल एसपी ने कहा कि कप्तानगंज पुलिस की इस सराहनीय एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए 2 दिन के अंदर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के कार्य के लिए 25000 रुपए का इनाम दिया जाता है।
बस्ती में सड़क किनारे फेंके शव का रहस्य सुलझा, हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार

