सुरभि सलोनी ब्यूरो/बस्ती। भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर आजाद के दिशा निर्देश के अनुरूप एवम् मंडल अध्यक्ष कमलेश सचान के आदेशानुसार बस्ती जिले के भीम आर्मी अध्यक्ष अनार्य अशीष भारती ने 22 अप्रैल को राम प्रसाद चौधरी के नामांकन में अपने पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित होकर बसपा को खुल कर समर्थन किया। बताते चले कि बस्ती से सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार राम प्रसाद चौधरी है।
बस्ती जिले के भीम आर्मी अध्यक्ष अनार्य आशीष भारती से हुई वार्ता में आशीष ने कहा कि भीम आर्मी हमेशा से बसपा की मदद करते आ रही है एवं भविष्य में भी बसपा के प्रति समर्पित रहेगी। यह पूछे जाने पर कि अफवाहें जो उड़ाई जा रही हैं की कु० मायावती भीम आर्मी को अपना समर्थक नहीं मानती हैं? इस प्रश्न पर आशीष कुमार ने कहा कि हमारा संगठन बहुत मजबूत है जिसको तोड़ने के लिए लोग एक से बढ़कर एक षड्यंत्र करते रहते हैं हम विचलित नहीं होंगे और बहुजनों के हित की लड़ाई लड़ते रहेंगे एवं कु० मायावती तथा बसपा का साथ हमेशा बना रहेगा।
राम प्रसाद चौधरी के नामांकन में उपस्थित पदाधिकारियों में शामिल सदर विधानसभा अध्यक्ष नासिर अली, अरुन राज, राम शंकर, अजय राव, विन्द्रेश गौतम, अभिषेक, मूलचंद, गोविंद राज, अंबेश, जीतू, प्रकाश राज, चंदू, शिव गणेश एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बस्ती में बसपा-सपा गठबंधन को भीम आर्मी का खुला समर्थन

