By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) का वार्षिक पिकनिक एवं वार्षिक आम सभा (AGM) अंचावियो रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtra

मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) का वार्षिक पिकनिक एवं वार्षिक आम सभा (AGM) अंचावियो रिसॉर्ट में सफलतापूर्वक संपन्न

Last updated: July 21, 2026 12:54 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

मुंबई। मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन (MWGJA) द्वारा वार्षिक पिकनिक “मेघ मल्हार 3.0” एवं वार्षिक आम सभा (AGM) का सफल आयोजन अंचावियो रिसॉर्ट, वाडा में किया गया। दो दिवसीय इस आयोजन में एसोसिएशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने सदस्यों को आपसी मेल-जोल, नेटवर्किंग, मनोरंजन एवं एसोसिएशन की वार्षिक गतिविधियों पर चर्चा का उत्कृष्ट अवसर प्रदान किया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री महेश बाफना, महासचिव श्री श्रेयांस कोठारी, पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश जैन, पूर्व सचिव श्री अनिल पामेचा, उपाध्यक्ष श्री संदीप कोठारी एवं श्री दिनेश कोठारी, कोषाध्यक्ष श्री कमल मेहता, संयुक्त सचिव श्री रिंकू बाफना, एडवाइजरी बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य, समिति सदस्य एवं बड़ी संख्या में एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित रहे।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्री महेश बाफना ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि MWGJA केवल एक संस्था नहीं बल्कि पूरे ज्वेलरी व्यापार परिवार को जोड़ने वाला एक मजबूत मंच है। उन्होंने संगठन की भावी योजनाओं, सदस्यों के हित में किए जा रहे कार्यों तथा एसोसिएशन के स्वयं के कार्यालय के निर्माण के संकल्प पर प्रकाश डाला तथा सभी सदस्यों से इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने का आह्वान किया।
महासचिव श्री श्रेयांस कोठारी ने एसोसिएशन की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि Membership Drive पूरे उत्साह के साथ जारी है, जिससे लगातार नए सदस्य MWGJA परिवार से जुड़ रहे हैं। उन्होंने एसोसिएशन की वित्तीय स्थिति, GST सेमिनार, MWPL Season 2 की सफलता, आगामी BIS-HUID जागरूकता सेमिनार तथा सदस्यों की सुविधा एवं नेटवर्किंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से MWGJA की नई आधिकारिक वेबसाइट एवं iOS तथा Android मोबाइल ऐप के शुभारंभ की जानकारी भी दी।
कोषाध्यक्ष श्री कमल मेहता ने एसोसिएशन का वार्षिक वित्तीय विवरण प्रस्तुत करते हुए संस्था की सुदृढ़ आर्थिक स्थिति एवं भविष्य की वित्तीय योजनाओं की जानकारी सदस्यों के समक्ष रखी।
उपाध्यक्ष श्री संदीप कोठारी ने सदस्यों से एसोसिएशन की गतिविधियों में अधिक से अधिक सहभागिता निभाने तथा आपसी सहयोग एवं नेटवर्किंग को और मजबूत बनाने का आह्वान किया।

उपाध्यक्ष श्री दिनेश कोठारी ने संगठन की एकता एवं युवा सदस्यों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से MWGJA निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।
पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश जैन ने सफल आयोजन के लिए पूरी मैनेजिंग कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि एसोसिएशन लगातार प्रगतिशील कार्यों के माध्यम से ज्वेलरी व्यापारियों के हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व सचिव श्री अनिल पामेचा ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी सदस्यों, पदाधिकारियों, प्रायोजकों, संयोजकों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
एसोसिएशन ने मेघ मल्हार 3.0 के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक श्री नितेश धाकड़, श्री धीरज मेहता, श्री मितेश कोठारी एवं श्री लोकेश बाफना के विशेष योगदान की सराहना की। साथ ही कार्यक्रम के प्रायोजक Grafixwale एवं BVC Logistics का भी विशेष आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा।


मनोरंजन, खेल, नेटवर्किंग एवं आपसी सौहार्द से भरपूर इस वार्षिक पिकनिक एवं AGM ने एक बार फिर MWGJA की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती एवं ज्वेलरी व्यापार के समग्र विकास के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
Next Article परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल, बनी रहे समता व शांति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

परिस्थिति अनुकूल हो या प्रतिकूल, बनी रहे समता व शांति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
July 21, 2026
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत ‘मैक्स, मिन एंड म्याऊज़ाकी’ का स्पैनिश पार्टी ट्रैक ‘अरिवा’ हुआ रिलीज़
entertainment
July 20, 2026
जियोस्टार इस फेस्टिव सीज़न को बनाएगा और भी ‘बिग्ग’, पूरे भारत में एक साथ लॉन्च होंगे बिग बॉस के छह संस्करण
entertainment
July 20, 2026
सीजेपी के संसद मार्च में उमड़ा युवाओं का सैलाब, पुलिस ने चलाईं लाठियां, संसद मस से निकले प्रधानमंत्री
national
July 20, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?