सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बसपा नेता गम्मज के हत्यारों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट, भीम आर्मी ने भी की न्याय की मांग
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

बसपा नेता गम्मज के हत्यारों के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट, भीम आर्मी ने भी की न्याय की मांग

Last updated: October 31, 2019 1:19 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

बस्ती (यूपी) ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में दिन दहाड़े हुए बसपा नेता रामराज उर्फ राम विलास (गम्मज) का शव बुधवार को रात उनके घर लाया गया तथा गुरुवार सुबह अंतिम संस्कार किया जाएगा। बुधवार दिन भर उनके घर उन्हें चाहने वालों का तांता लगा रहा जबकि घर के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा है। इधर सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के कुछ लोग हत्यारों के समर्थन में पोस्ट लिखकर उन्हें निर्दोष बताने की कोशिश शुरू कर दी है। हालांकि इस मामले में अब भीम आर्मी भी उतर चुकी है। भीम आर्मी की बस्ती इकाई ने प्रशासन से न्याय की मांग की है साथ ही न्याय न मिलने की स्थिति में आंदोलन की तैयारी कर रही है।

पोस्ट पर कमेंट

उल्लेखनीय है कि सोमवार को रामविलास (रामराज) उर्फ गम्मज की उनके पैतृक गांव इंटहिया निवासी झिनकान तिवारी, अशोक तिवारी के साथ सिकटा निवासी उमेश शुक्ला ने सुकरौली चौराहे के पास उस समय ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं, जब वे सपत्नी अस्पताल किसी रिश्तेदार से मिलने जा रहे थे, जिसमें रामराज बुरी तरह से घायल हो गए थे। इस हमले में उन्हें तीन गोलियां लगी थी और बुधवार को उनकी मौत हो गयी। हमले के बाद गम्मज ने तीनों हमलावरों को पहचान लिया और मृत्यु से पूर्व पुलिस को दिए अपने बयान में इनका नाम भी लिया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल की सींखचों तक पहुंचाने में कामयाब रही।

पुलिस की गिरफ्त में हमलावर

खास बात यह है यहाँ भी वही ट्रेंड चल रहा है जैसा कि देश अन्य राज्यों में हुआ कि हमले के पीड़तों को ही कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की जाती रही जबकि हत्यारों को हीरो की तरह पेश किया गया। ताज़ा उदाहरण बुलंदशहर है, जहां पुलिस अधिकारी सुबोध कुमार की हत्या में शामिल सुमित कुमार का मंदिर बनाया गया, जो जिसकी उसी दंगे में मौत भी हो गयी थी तथा बाद में खबर आई कि सुबोध कुमार की हत्या का मुख्य आरोपी वही था। इससे पहले भी देश अन्य हिस्सों में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा दलित व मुस्लिमों की हत्याओं में शामिल लोगों का फूल मालाओं से सम्मान किया जा चुका है। ऐसे में यहां भी शायद इसी तरह की कोशिश की जा रही है।

पीड़ित के घर के बाहर पुलिस

जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन काफी सतर्क है, फिर भी अंतिम संस्कार के समय या उसके बाद किसी किसी भी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। फिलहाल क्षेत्र का माहौल संवेदनशील बना हुआ है।
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=2435952556732490&id=100009533093391

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पालघर में छट्ठे मासखण तप अभिनंदन समारोह का आयोजन
Next Article आज भी नरेंद्र मोदी व भाजपा के लिए काम कर रहे हैं प्रशांत किशोर!

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

हॉरर फिल्म ‘झाड़ फूँक’ के प्रीमियर में खौफनाक सीन देख फूड इन्फ्लुएंसर उल्हास कामटे को आया पैनिक अटैक, निर्देशक ने बताया घटनाक्रम
entertainment
November 1, 2026
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं साउथ के पदाधिकारियों, सदस्यों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में मनाया जीतो दिवाली उत्सव 2026
social
November 1, 2026
हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के आइकॉनिक ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, ओरी और वैष्णव प्रवीण भी बने इस खास अंदाज का हिस्सा!
entertainment
November 1, 2026
पात्रता के अनुरूप हो ज्ञान प्रदान : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
November 1, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?