मुंबई। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मण्डल के तत्वावधान में मुम्बई महिला मण्डल के निर्देशन में “से नो टू प्लास्टिक” कार्यक्रम के अंतर्गत महिला मण्डल बोरिवली पोस्टर का अनावरण कराने नगरसेविका श्रीमती रिद्धि ताई भास्कर खुरसंगे के कार्यालय पहुँची। बोरिवली की नगरसेविका के कार्यालय में ‘करे प्लास्टिक को इंकार’ महाअभियान के कार्यक्रम के पोस्टर का अनावरण बोरिवली की नगरसेविका श्रीमती रिद्धि ताई भास्कर खुरसंगे एवं मा.नगरसेवक भास्कर खुरसंगे के हाथों हुआ। साथ ही पोस्टर पर हस्ताक्षर कर इस कार्यक्रम में जुड़ने एवं प्लास्टिक पर बैन करते हुए PM मोदी द्वारा स्वच्छ भारत के अभियान में स्वयं को भी जुड़ने एवं सभी को जोड़कर महिला मंडल जो कार्य कर रही है। इसके लिये उन्होंने शुभेछा दी एवं इस तरह के हर कार्य में सदैव जुड़ने का आश्वासन दिया। सुन्दरलाल पामेचा (विकी भाई) की अथक मेहनत एवं सामंजस्य रहा। बोरिवली महिला मण्डल संयोजिका-संगीता धाकड, कार्यकारीनी से किरण सोनी, सुनीता हींगड, समता डुंगरवाल एवं महिलामंडल से चंदा धाकड़, सुधा चपलोत, अनिता जैन, जयु जैन की सराहनीय उपस्थिति रही।

