भायंदर। भायंदर वेस्ट ज्ञानशाला में शनिवार, 28 सेप्टेम्बर 2019 को मुंबई ज्ञानशाला द्वारा निर्देशित ड्राइंग कंपटीशन आर्ट अगेंस्ट एडिक्शन का कंपटीशन रखा गया। तुलसी समस्वरण, तेरापंथ भवन भायंदर वेस्ट ठाणे/मुंबई में 7 से 8 बजे सामायिक उसके बाद प्रतियोगिता और बाद मे जैन विधि द्वारा जन्मोत्सव मनाया गया । 26 बच्चों तथा 3 प्रशिक्षिकाओ ने भाग लिया। जिनका स्थानीय स्तर पर मूल्यांकन किया गया।
इस कंपटीशन में 4-7 वर्ष में-प्रथम रितवी वागरेचा, द्वितीय करण डागा तथा तृतीय पलक गुंदेचा रहे। 8-11 वर्ष में -प्रथम तूलिका डांगी, द्वितीय मोक्षित भंडारी, तृतीय आरव वागरेचा रहे वहीं 12-15 वर्ष में-प्रथम मनन लोढ़ा तथा द्वितीय चेरी डांगी रहीं। प्रशिक्षिकाओं में प्रथम श्वेता वागरेचा को पुरस्कार दिए गए।
सितंबर महीने में जिन ज्ञानार्थिओ और प्रशिक्षिकाओ का जन्मदिवस आता है उनका जन्मदिन जैन संस्कार विधि से मनाया गया। जैन संस्कारक के रूप में उपासक श्री परेश जी भंडारी द्वारा दो ज्ञानार्थी ओर दो प्रशिक्षिकाओ का जन्मदिवस जैन संस्कार विधि से मनाया गया। ज्ञान शाला परिवार ने उपासक परेश जी भंडारी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मण्डल एवं तेरापंथ युवक परिषद भायंदर का महत्वपूर्ण सहभागिता रही। यह जानकारी मीडिया प्रभारी तेयुप भायंदर धिरज वागरेचा ने दी।
भायंदर में आर्ट अगेंस्ट एडिक्शन कंपटीशन का आयोजन रखा गया

