मुंबई। बाल दिवस से एक दिन पहले आल प्ले प्रोडक्शंस ने अपनी पहली शॉर्ट फिल्म “बोल बोल रानी, इता इता आणी” की विशेष स्क्रीनिंग का आयोजन अथर्व ऑडिटोरियम में किया।
इस फिल्म का लेखन निर्देशन और इसमें अभिनय करने वाली वर्षा राणे ने अपने विद्यार्थियों के साथ मिलकर एक शानदार शॉर्ट फिल्म का निर्माण किया। फिल्म में वर्षा राणे के अभिनय ने सबका ध्यान आकर्षित किया। थिएटर से लंबे समय से जुड़ी टीम ने इस बार सिनेमा को नई अभिव्यक्ति के रूप में अपनाया। बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मक सोच पर आधारित इस फिल्म ने दर्शकों को भावनात्मक और रोचक प्रस्तुति से जोड़कर रखा। वर्षा राणे की स्क्रीन उपस्थिति और अभिनय को विशेष रूप से सराहा गया, जहाँ उन्होंने अपने कलाकारों और विद्यार्थियों को मार्गदर्शन भी दिया।
स्क्रीनिंग में मराठी अभिनेत्री और टीवी प्रस्तोता अमृता ए. राव, सुनील राणे और कई सम्मानित अतिथि शामिल हुए। सभी ने फिल्म और इसमें वर्षा राणे के योगदान की प्रशंसा की, साथ ही फ़िल्म के लेखन और निर्देशन के लिए भी वर्षा राणे को बहुत बधाई दिया। कार्यक्रम के दौरान वर्षा राणे ने कहा, “हमारा उद्देश्य बच्चों को ऐसा मंच देना था जहाँ वे अपनी कल्पनाओं को स्वतंत्र रूप से व्यक्त कर सकें। यह फिल्म उसी यात्रा का हिस्सा है, जिसमें उन्होंने खुद को नई तरह से खोजा।” ऑल प्ले प्रोडक्शन और मुंबई के अथर्व यूनिवर्सिटी के बीच इस प्रोजेक्ट से सफल रचनात्मक साझेदारी भी दर्शकों को देखने को मिली स्क्रीनिंग के साथ ही बाल दिवस के उत्साह को भी मनाया गया, जहाँ बच्चों की कल्पनाशक्ति और उनके रचनात्मक सपनों को केंद्र में रखा गया। फिल्म की विशेष झलक ने सभी उपस्थित दर्शकों पर सकारात्मक प्रभाव छोड़ा और बच्चों द्वारा किए गए इस प्रयास को खूब सराहा गया।
“बोल बोल रानी, इता इता आणी” में वर्षा राणे के प्रभावशाली अभिनय की तारीफ
Highlights
- बाल दिवस के अवसर पर वर्षा राणे की फिल्म “बोल बोल रानी, इता इता आणी” की विशेष स्क्रीनिंग

