बोइसर। बोइसर में ज्ञानशाला दिवस का आयोजन किया गया। ज्ञानशाला दिवस के अंतर्गत रैली का आयोजन किया गयानमस्कार महामंत्र से हुई कार्यक्रम की मंगल शुरुआत प्रशिक्षिका सविता राठौड ने कार्यक्रम का संचालन किया।
ज्ञानशाला बच्चों के द्वारा द्वारा मंगलाचरण की प्रस्तुति दी गई। मुख्य प्रशिक्षक प्रफुल्ला चपलोत ने सभी का स्वागत किया। जोन संयोजिका सीमाजी ओसवाल ने ज्ञानशाला दिवस के बारे में बच्चों को बताया। प्रशिक्षिका संगीताजी चपलोत ने बच्चों को बताया ज्ञानशाला दिवस क्यों मनाया जाता है।
युवक परिषद के अध्यक्ष महिला मंडल अध्यक्ष अणुव्रत समिति के अध्यक्ष ज्ञानशाला दिवस के कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रही। ज्ञानशाला के बच्चों ने आचार्य भिक्षु के सिद्धांत पर अपनी प्रस्तुति दी। प्रशिक्षिका कांताजी सोलंकी ने आभार ज्ञापन किया
कार्यक्रम में 13 ज्ञानार्थी, 7 प्रशिक्षक एवं अभिभावकों की उपस्थिति रही। प्रशिक्षिका भाग्यवंती बाफना और भावना खोखावत का सहयोग रहा।
बच्चों को गिफ्ट देकर ज्ञानशाला दिवस बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया जानकारी चंद्र प्रकाश सोलंकी बोईसर ने दी।
बोइसर में ज्ञानशाला दिवस का आयोजन

