सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: लखनऊ में सामाजिक न्याय मोर्चा ने दिखाई ताक़त, 13 साल बाद फिर नीले रंग में रंगा रमाबाई अंबेडकर मैदान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalstate

लखनऊ में सामाजिक न्याय मोर्चा ने दिखाई ताक़त, 13 साल बाद फिर नीले रंग में रंगा रमाबाई अंबेडकर मैदान

Last updated: November 26, 2026 10:27 pm
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE
  • बीजेपी को हराने के लिए विपक्ष को सामाजिक परिवर्तन मोर्चा के साथ आने का न्योता
  • चंद्रशेखर आजाद और ओवैसी की हुंकार- सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनी तो अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, बल्कि डिप्टी सीएम बनकर मुख्यमंत्री के बगल की कुर्सी पर बैठेगा, पिछड़े समाज से भी बनेगा एक उपमुख्यमंत्री
  • सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मृतक विनोद साहनी की पत्नी को मंच पर सम्मान देकर पिछड़े समाज को दिया बड़ा सन्देश

लखनऊ। संविधान दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ के ऐतिहासिक रमाबाई अंबेडकर मैदान में आयोजित विशाल बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद तथा AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आजाद समाज पार्टी (कां) की महारैली मे संयुक्त रूप से मंच साझा कर सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और राजनीतिक भागीदारी का जोरदार संदेश दिया। दोनों नेताओं की मौजूदगी में आयोजित इस महारैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। 13 वर्षों बाद रमाबाई अंबेडकर मैदान एक बार फिर नीले झंडों और बहुजन स्वाभिमान के नारों से गूंज उठा।

चंद्रशेखर आजाद का ऐलान—अब सत्ता में होगी वंचित समाजों की बराबर भागीदारी

चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में स्पष्ट कहा कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनने पर सत्ता में हर समाज की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब अब्दुल केवल दरी बिछाने का काम नहीं करेगा, बल्कि डिप्टी सीएम बनकर मुख्यमंत्री के बगल की कुर्सी पर बैठेगा। इसी तरह पिछड़े समाज से भी एक उपमुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज को अब केवल चुनावी भीड़ बनकर नहीं रहना है, बल्कि सत्ता और निर्णय लेने की प्रक्रिया में अपनी बराबर की हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी है। दलित, पिछड़े, आदिवासी, अल्पसंख्यक एवं अन्य वंचित वर्गों को एकजुट होकर अपने राजनीतिक अधिकारों के लिए संघर्ष करना होगा।

संविधान की रक्षा और प्रमोशन में आरक्षण की मांग उठाई

चंद्रशेखर आजाद ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान और उससे प्राप्त मौलिक अधिकारों की रक्षा का संकल्प दोहराया। उन्होंने दलित, पिछड़े एवं आदिवासी कर्मचारियों-अधिकारियों को पदोन्नति तथा ठेकों और पट्टों पर खत्म हुए आरक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक दलों से अपना रुख स्पष्ट रखने की बात कही । उन्होंने कहा की दलित सम्मेलन करने वाले पहले प्रमोशन मे रिजर्वेशन पर अपना नजरिया स्पष्ट करें

अपने संबोधन के दौरान चंद्रशेखर आजाद अपने पिता के निधन और कैंसर के इलाज के समय बेहतर चिकित्सा व्यवस्था नहीं मिल पाने का जिक्र करते हुए भावुक हो गए। उन्होंने अपने संघर्षपूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए बताया कि उनकी शुरुआत एक साधारण ग्रामीण परिवार से हुई, जहां उनके पिता प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे और उनकी मां खेतों में मेहनत करके परिवार का पालन-पोषण करती थीं।

जनता से भावुक अपील—आपके प्यार का सूद समेत लौटाऊंगा

चंद्रशेखर आजाद ने महारैली में उमड़े जनसमर्थन को संबोधित करते हुए कहा कि आज आपने इस महारैली में आकर जो प्यार और विश्वास दिखाया है, उसे मैं समय आने पर सूद समेत वापस करूंगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आपके अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए हमेशा पहरेदार बनकर खड़ा रहूंगा। उन्होंने कहा कि जुल्म, ज्यादती और अत्याचार के खिलाफ ऐसी आवाज बुलंद की जाएगी कि कोई आपकी तरफ आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। जनता को यह भरोसा दिलाकर यहां से जा रहा हूं कि आपके सम्मान और अधिकारों की लड़ाई में कभी पीछे नहीं हटूंगा।

ओवैसी की हुंकार—अब अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री बनाएगा

AIMIM के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने अपने संबोधन में कहा कि अब अब्दुल केवल दरी बिछाने और दूसरों के लिए भीड़ जुटाने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि राजनीतिक सत्ता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया।

ओवैसी ने संविधान की प्रस्तावना में निहित ‘We the People of India’ का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की असली ताकत जनता है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान ने प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है। उन्होंने संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

विपक्षी दलों पर निशाना—मुसलमान सिर्फ वोट के लिए याद आता है

असदुद्दीन ओवैसी ने विपक्षी राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि मुसलमान आपको तभी याद आता है, जब आपको उसके वोट की जरूरत होती है। अब मुसलमान आपकी राजनीति और राजनीतिक मंशा को समझ चुका है। वह अभी तक आपके बहकावे में आकर मूर्ख बनता आया है, लेकिन अब आगे ऐसा नहीं होने वाला। मुसलमान अब अपने राजनीतिक अधिकारों, सम्मान और हिस्सेदारी के प्रति जागरूक हो चुका है और अपनी राजनीतिक ताकत के दम पर अपना भविष्य तय करेगा।

उन्होंने भाजपा सरकार के साथ-साथ समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी राजनीतिक सवाल उठाए। एनकाउंटर के मुद्दे पर कहा कि इंसाफ संविधान और कानून के दायरे में होना चाहिए। उन्होंने दलित-मुस्लिम एकता, किसानों के सवाल और वंचित समाजों की राजनीतिक हिस्सेदारी को भी प्रमुखता से उठाया।

2027 में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की सरकार बनाने का संकल्प

रैली के माध्यम से दोनों नेताओं ने उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की राजनीतिक दिशा और सत्ता में भागीदारी का संदेश दिया। उन्होंने बहुजन समाज, पिछड़े, अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों से अपने अधिकारों, सम्मान और स्वाभिमान के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।

संविधान दिवस पर आयोजित इस महारैली ने उत्तर प्रदेश की राजनीति में सामाजिक न्याय, बहुजन एकता और सत्ता में हिस्सेदारी के मुद्दों को एक बार फिर केंद्र में ला दिया। रमाबाई अंबेडकर मैदान में नीले झंडों की मौजूदगी और गूंजते नारों ने आगामी राजनीतिक संघर्ष के लिए कार्यकर्ताओं में नया उत्साह पैदा किया।
आज़ाद समाज पार्टी (कां) के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ जी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष भीम आर्मी विनय रतन सिंह
राष्ट्रीय महासचिव रविंद्र भाटी, भीम आर्मी राष्ट्रीय महासचिव कमल सिंह वालिया,राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य हिमांशु वाल्मीकि, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिरीश, राष्ट्रीय सचिव पटेल रामेश्वर पवन, राष्ट्रीय सचिव सोमनाथ प्रजापति, भीम आर्मी के प्रदेश संयोजक कुलदीप भार्गव, पूर्व शिक्षामंत्री डॉ मसूद अहमद, , राष्ट्रीय कोर कमेटी सदस्य सतपाल चौधरी, डॉ मो. आकिब, शिवप्रकाश विश्वकर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ किशोर, सुनील पटेल, प्रदेश महामंत्री यशवंत मौर्या, राजपाल कश्यप, प्रदेश संगठन मंत्री संजीव पाल, नीरज कश्यप व प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रतिभा चक तथा AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान, प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, AIMIM हैदराबाद से विधायक माजिद हुसैन तथा बड़ी संख्या मे पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article चार साल पूरे होने पर करण टैकर ने याद किया ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ का सफर, बोले – “मेरे करियर के सबसे अहम मौकों में से एक था यह प्रोजेक्ट”
Next Article चेम्बूर {मुंबई} साध्वी श्री जी के पावन प्रेरणा सें शादियों के सीजन में भी छाया जैन विद्या परीक्षा का रंग
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेम्बूर {मुंबई} साध्वी श्री जी के पावन प्रेरणा सें शादियों के सीजन में भी छाया जैन विद्या परीक्षा का रंग
social
November 26, 2026
चार साल पूरे होने पर करण टैकर ने याद किया ‘खाकी: द बिहार चैप्टर’ का सफर, बोले – “मेरे करियर के सबसे अहम मौकों में से एक था यह प्रोजेक्ट”
entertainment
November 25, 2026
यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर रस्साकस्सी तेज, अखिलेश यादव ने किया लंबी पोस्ट, राजेंद्रपाल गौतम ने दिया जवाब
national state
November 25, 2026
जापान सरकार के सलाहकार युजी निशिकावा ने आनंद कुमार का किया स्वागत, पढ़ें खास मुलाकात के पीछे की वजह
entertainment
November 25, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?