बोईसर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ किशोर मंडल बोईसर 2024-25 के वार्षिक साधारण सभा का आयोजन जैन उपाश्रय में 22/6/2025 रविवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई विजय गीत का संघन तेरापंथ किशोर मंडल संयोजक द्वारा किया गया। श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया । आभार ज्ञापन किया और जो भी केंद्र से काम आएगा वह करने का नए संयोजक नमन सोलंकी ने आश्वासन दिया। किशोर मंडल युवक परिषद् सभा सभी की उपस्थिति अच्छी रही सहसंयोजक के लिए हर्ष पंकज जी श्री श्रीमाल एवं ऋषभ अमित जी बोथरा को बनाया गया। यह नए संयोजक सहसंयोजक का सभा द्वारा युवक परिषद द्वारा किशोर मंडल महा सभा द्वारा पगड़ी पहना स्वागत किया गया। सोलंकी परिवार धर्म संघ की सेवा में लगे हुए हैं। नमन पिता चंद्रप्रकाश सोलंकी बोईसर सभा के अध्यक्ष एवं उनकी मम्मी कांता सोलंकी महिला मंडल बोईसर की अध्यक्षा हैं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश सोलंकी ने दी।

