बोईसर। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में तेरापंथ युवक परिषद बोईसर 2024-25 की वार्षिक साधारण सभा जैन उपाश्रय में दिनांक 22/6/2025 रविवार को आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से की गई विजय गीत का संघन तेरापंथ युवक परिषद द्वारा किया गया।
श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन किया गया गत वर्ष का अध्यक्ष द्वारा लेखा जोखा का वाचन किया गया इसके बाद अध्यक्ष पियूष सिसोदिया ने सभी सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया मंत्री हेमंत खिमेसरा ने 2 साल में जो काम किया, वह सब विस्तार रूप से बताया। अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी का विसर्जन किया। चुनाव अधिकारी गणेश जी नांद्रेचा ने आगे की प्रक्रिया चालू की तथा नए अध्यक्ष के लिए चुनाव अधिकारी के पास एक फॉर्म आया दिलीप धाकड़ का। सन 2025-26 के लिए सर्व समिति से सदन द्वारा एक फॉर्म होने के कारण दिलीप धाकड़ का नाम अध्यक्ष पद के लिए चुनाव अधिकारी द्वारा घोषित किया गया। नए अध्यक्ष ने सभी आभार ज्ञापन किया और जो भी केंद्र से काम आएगा वह करने का आश्वासन दिया। नए अध्यक्ष द्वारा 2025-26 के लिए मंत्री हेमंत खिमेसरा, कोषाध्यक्ष हेमंत बाफना को बनाया गया। किशोर मंडल, युवक परिषद् एवं सभा सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही । यह जानकारी जेटीएन मीडिया प्रभारी चंद्र प्रकाश सोलंकी बोइसर ने दी।
बोईसर तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष बने दिलीप धाकड़, हेमंत खिमेसरा मंत्री, वार्षिक साधारण सभा का आयोजन

