By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: बजट की छोटी योजनाएं बदल देंगी लोगों का जीवन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Articles

बजट की छोटी योजनाएं बदल देंगी लोगों का जीवन

Last updated: February 2, 2020 11:06 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

आम बजट में कई नई इनोवेटिव योजनाएं प्रस्तावित की गई हैं। यदि इन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ तो लोगों को इनका बड़ा फायदा मिलेगा। इस प्रकार की योजनाएं आम लोगों से लेकर किसानों तक सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं। रोचक बात है कि इन योजनाओं में सरकार को किसी बड़े आवंटन की जरूरत भी नहीं है।

जैविक खेती के लिए पोर्टल
सरकार ने जैविक खेती के लिए एक पोर्टल बनाने की बात कही है। इसके जरिये किसान अपने जैविक उत्पादों को देश भर में कहीं भी बेच सकेंगे। अभी जैविक खेती का चलन तो बढ़ रहा है लेकिन असल दिक्कत किसानों को उत्पाद बेचने में आती है। यह पोर्टल उन्हें मदद प्रदान करेगा।

किसान रेल योजना
किसान रेल योजना के तहत किसान अपने उत्पादों को रेलगाड़ियों के जरिये बाजारों तक भेज सकेंगे। ट्रेन में इसके लिए अलग से वातानुकूलित डिब्बे लगेंगे। इतना ही नहीं वे हवाई जहाज से भी अपने उत्पाद भेज सकेंगे। इसके लिए किसान उड़ान योजना प्रस्तावित की गई है।

जिला अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज
सरकार ने जिला अस्पतालों को पीपीपी माडल में मेडिकल कॉलेज खोलने की योजना शुरू की है, इससे देश में डाक्टरों की कमी तो दूर होगी ही जिला स्तर पर चिकित्सा सेवाएं भी बेहतर होंगी। पीपीपी मॉडल में सरकार को निवेश भी कम करना पड़ेगा। मिशन इंद्रधनुष में टीकाकरण योग्य नई बीमारियों को शामिल करने से भी सरकार ने कम खर्च में स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में पहल की है। इसी प्रकार हर जिले में एक जनऔषधि केंद्र खुलने से लोगों को कम कीमत पर दवाएं मिलेंगी।

ग्राम भंडारण योजना
बजट में ग्राम भंडारण योजना भी इनोवेटिव है। इसमें स्वयं सहायता समूहों को भंडारगृह बनाने के लिए सरकार मदद देगी। ग्रामीण इनका खुद ही प्रबंधन करेंगे और कम खर्च पर अपने उत्पादों को भंडारित कर सकेंगे और दाम अच्छे मिलने पर बेच सकेंगे।

छात्रों के लिए योजनाएं
इसी प्रकार इंजीनियरिंग छात्रों को स्थानीय निकायों में एक साल की इंटनर्शिप योजना से उन्हें तात्कालिक रोजगार मिलेगा और निकायों को कम खर्च पर मैनपावर मिलेगी। 150 केंद्रीय शिक्षण संस्थानों में एप्रेंटिस योजना, सीवर टैंकों की सफाई के लिए उपकरणों का इस्तेमाल, राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी की स्थापना से आने वाले समय में आम लोगों को फायदा होगा। राष्ट्रीय भर्ती एजेसी बनने के बाद हर क्षेत्र में इसके केंद्र बनेंगे और इन केंद्रों पर लोगों को सरकारी नौकरियों के लिए परीक्षा देने का मौका मिलेगा। इसी प्रकार सीवर टैंकों की सफाई में कई बार कार्मिकों की मौत हो जाती है। यदि इसमें उपकरणों का इस्तेमाल होगा तो लोगों का जीवन तो बचेगा ही उनका काम भी आसान हो सकेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article संघ हमारे लिए शरण : आचार्य महाश्रमण
Next Article Corona virus: एअर इंडिया की दूसरी स्पेशल फ्लाइट 323 भारतीयों और मालदीव के सात नागरिकों को लेकर दिल्ली पहुंची

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

डायरेक्टर संतोष डावखर की ‘गोंधळ’ का गेम-चेंजर मूव – 7 भाषाओं में 100% विज़ुअल डबिंग के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड!
entertainment
April 28, 2026
विक्की कौशल ने रितेश देशमुख से की खास मुलाकात
entertainment
April 28, 2026
तमिलनाडु चुनावः मतों की गिनती चार मई को 62 मतगणना केंद्रों पर की जाएगी
national
April 28, 2026
एम 4 एम मोटिव फॉर मर्डर, का ट्रेलर लॉन्च; मनोज नंदवाना चीफ गेस्ट, एक्ट्रेस जो शर्मा ने ₹ 1 लाख प्रतियोगिता की घोषणा
entertainment
April 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?