मुंबई, कांदिवली। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमण जी की सुशिष्या “शासनश्री” साध्वीश्री विद्यावतीजी ‘द्वितीय’ व सहवर्तीनी साध्वीवृंद का कांदिवली तेरापंथ भवन में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत साध्वीश्री जी द्वारा महामंत्र नवकार के द्वारा हुई। तुलसी महाप्रज्ञ फाउंडेशन अध्यक्ष मेघराज धाकड़ ने स्वागत भाषण दिया। इस कार्यक्रम से पूर्व वसंत प्राइड बिल्डिंग ठाकुर कॉम्प्लेक्स से विशाल जनमेदिनी की उपस्थिति में रैली व जयकारों के साथ तेरापंथ भवन में प्रवेश हुआ।
मंगलाचरण पलक हिरण ने गीत “भक्ति के भाव सजाते हैं” से किया। इस अवसर पर साध्वी श्री विद्यावती जी ने अपने उद्बोधन में कहा- तेरापंथ धर्मसंघ श्रद्धाशील समाज है।ज्ञान,दर्शन,चारित्र से अपने आप को परीपुर्ण करें तथा त्याग और तपस्या की प्रेरणा दी।
साध्वी श्री प्रीयंवदा जी ने कहा- यह संग ही हमारी आन,बान और शान है तथा चातुर्मास संबंधित विशेष सुचनाएं दी। साध्वी प्रेरणाश्रीजी, साध्वी मृदुयशाजी एवं डा. साध्वी ऋद्धियशाजी ने सामुहिक गीतिका “जागो जागो तुम्हें जगायें” के द्वारा श्रावक समाज से आह्वान किया की त्याग, तपस्या का मार्ग अपना कर चातुर्मास सफल बनाना है। श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा मुंबई के अध्यक्ष सुरेन्द्र कोठारी ने कहा “हमें इस चातुर्मास में भरपुर आध्यात्मिक लाभ लेना है और आत्म कल्याण करना है” तथा सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र नाहटा ने अपने वक्तव्य में कहा “हम सौभाग्यशाली है कि हमें आचार्य श्री महाश्रमण जी जेसे गुरु मिलें, मैं महासभा की ओर से आपका स्वागत करता हूं आप सभी इस चातुर्मास में आध्यात्मिक विकास करें। महासभा राष्ट्रीय महामंत्री विनोद बैद ने कहा “साध्वी श्रीजी आपका ये चातुर्मास मंगलमय हो श्रावक समाज से आह्वान है की सभी इस चातुर्मास का पुरा लाभ लें।” कांदिवली सभा अध्यक्ष मिठालाल धाकड़ ने अपना वक्तव्य दिया। सुरत से समागत प्रकाश जी डाकलिया ने गीतिका की प्रस्तुति दी।
कांदिवली महिला मंडल अध्यक्षा निर्मला कोठारी,मलाड़ सभा अध्यक्ष रतनलाल लोढा,भायंदर सभा मंत्री परेश भंडारी, बोरीवली सभा अध्यक्ष मानव सिंघी,मालाड़ महिला मंडल अध्यक्षा उर्मिला भंडारी, TPF से प्रंशात जी परमार ने सफलतम चातुर्मास हेतु मंगलकामनाएं प्रेषित की। कन्या मंडल ने सुंदर नाटिका द्वारा सभी साध्वी श्रीजी का परिचय दिया। मलाड़ सभा मंत्री विनोद सोलंकी ने कहा मैं सभी से निवेदन करता हूं आप मायिक, त्याग, तपस्या द्वारा इस चातुर्मास में आत्म कल्याण करें।
कांदिवली व बोरीवली महिला मंडल ने सुंदर गीत “खुशियों के गीत गाए” की प्रस्तुति दी। भारत जैन महामंडल राष्ट्रीय अध्यक्षा करुणा बोहरा ने कहा हम साध्वी श्री जी से प्रेरणा प्राप्त करें व अपने आप की मंगल कामना करें। ज्ञानशाला बच्चों ने सुंदर नाटिका द्वारा सभी श्रावक समाज को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस नाटिका को नुतन लोढा ने लिखा। कांदिवली/ मालाड तेयुप ने गीत “अभिनन्दन, अभिनन्दन”का सामुहिक संघान किया। मालाड़ तेयुप अध्यक्ष सुनिल धींग ने कहा हम सभी श्रद्धा, अनुशासन और समर्पण के साथ इस चातुर्मास का लाभ उठाएं।
उपासक राजेंद्र मुणोत ने कहा ज्यादा से ज्यादा उपासक बनें। तेरापंथी सभा मंत्री विनोद कोठारी ने मुक्तक के माध्यम से सभी का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन तेयुप अध्यक्ष आशीष श्री श्रीमाल ने किया। सभी का आभार ज्ञापन तेयुप कांदिवली मंत्री विमल धाकड़ ने किया।

