मुंबई: यहां शहर के सबसे भीड़भाड़ वाले भिंडी बाजार में स्थित एक दुकान में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। यह आग इस्माइल बिल्डिंग की एक दुकान में लगी और तेजी से फैल गई। आग पर काबू के लिए दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। आग इतनी तेजी से फैली की इमारत के पास ही खड़ी दो कारें और 10 मोटरसाइकिल भी इसकी चपेट में आकर जल गईं। भीड़भाड़ का इलाका होने के कारण आग बुझाने में दिक्कत आई। संकरी गली होने के कारण दमकल की बड़ी गाड़ी को मौके पर पहुंचने में दिक्कत हुई।

