सिलीगुड़ी। आचार्य तुलसी डाइग्नोस्टिक सेंटर के मेनिजिंग चेयरमैन एवं संस्थापक अध्यक्ष श्री बच्छराज जी बोथरा के प्रथम कार्यकाल में को मेनेजिंग चेयरमैन श्री संजय जी नाहटा, श्री दिनेश जी संचेती ,मंत्री श्री सुशील जी मिन्नी के सफलतम प्रयास ओर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल जी कटारिया के अध्यक्षता में एवं अभातेयुप के राष्ट्रीय महामंत्री श्री संदीप जी कोठारी, ATDC के राष्ट्रीय प्रभारी श्री भरत जी मरलेचा, नेत्र दान के राष्ट्रीय संयोजक श्री बजरंग जी सुराणा की गरिमामय उपस्थिति में स्वागत अभिनंदन कर्ता के रूप में जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष श्री हेमंत जी कोठारी, महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रानी भंसाली, तेयुप के वर्तमान अध्यक्ष श्री दीपक जी बोथरा,निवर्तमान अध्यक्ष श्री पंकज जी सेठिया, मंत्री श्री अजय जी बरमैचा, ऐंवम सभी संस्थाओ के पदाधिकारिगण, सदस्यगण, समाज की उपस्थिति में प्रथम ATDC का शुभारंभ श्री राज जी कोठारी के दुकान में उद्धघाटन कर्ता श्री श्रीकांत ,श्रीमती ऋतु बैद द्वारा जैन संस्कारक श्री नरेंद्र सिंघी द्वारा करवाया गया।
द्वित्तीय ATDC का शुभ उद्धघाटन आचार्य तुलसी होमियो क्लिनिक में श्री जयसिंह,श्री गिरीश जी कुंडलिया द्वारा एवं तृतीय ATDC का शुभ उद्धघाटन एवं सुंदर प्रयास से श्री मेघराज जी, श्री संदीप जी, श्री सौरव जी,सुश्री सिद्धि सेठीया द्वारा न्यू जलपाईगुड़ी के काली बाड़ी में किया गया।
सभी का स्वागत मेनिजिंग चेयरमैन श्री बच्छराज जी बोथरा द्वारा किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा सिलीगुडी के ATDC के संचालन के लिए मेनिजिंग चेयरमैन श्री कमल जी कुंडलिया,श्री चंचल जी बैद एवं उनके टीम की प्रशंसा के साथ निकट भविष्य में हॉस्पिटल के रूप में पूरे भारत वर्ष में प्रेरणा के रूप में आगे बढने की मंगल कामना की। अभातेयुप के महामंत्री श्री संदीप जी ने सिलीगुडी के ATDC के उद्धघाटन से अभी तक के सफर को बहुत सुंदर बताते हुवे जल्द से जल्द अभातेयुप के दिशा निर्देशन में इनको गति प्रगति के साथ आगे बढ़ाने की मंगल कामना की।
ATDC के राष्ट्रीय संयोजक श्री भरत जी मरलेचा जी ने ATDC संम्बोधित पूरी जानकारी के साथ अन्य सेवाओ को जोड़ने की सलाह दी !नेत्र दान के राष्ट्रीय संयोजक श्री बजरंग जी सुराणा ने नेत्र दान कलेक्शन सेंटर की सिलीगुडी में घोषणा के साथ नेत्र दान की जानकारियां दी। सिलीगुडी ATDC की जानकारी श्री दिनेश जी संचेती, नए एवं मुख्य सेंटर के बारे में जानकारी श्री संजय जी नाहटा एवं धन्यवाद ज्ञापन ATDC के कोषाध्यक्ष श्री सौरव जी सेठिया द्वारा किया गया।
समाचार प्रदाताः श्रीमती शशीकला बैद

सिलीगुड़ी में ATDC के कलेक्शन सेंटर का उद्घाटन संपन्न

