गोरेगांव (मुंबई)। राकेश बोहरा/पूज्य प्रवर आचार्य श्री महाश्रमणजी की महती अनुकम्पा एवं मंगल आशीर्वाद सें शाशन श्री साध्वी श्री विधावतीजी द्रीतीय आदि साध्वी वृंद के पावन प्रेरणा सें, दृढ़ मनोबल के साथ तपस्वी श्रीमती आशा विकास धाकड़ {शिशोदा} गोरेगांव के भद्रोतर तप की तपस्या की अनुमोदना में गोरेगांव का पूरा श्रावक समाज की सहभागिता रही।
प्रवक्ता उपासक श्री सुरेशजी ओस्तवाल नें सामूहिक नमस्कार महामंत्र सें तप के अनुमोदना की सुरुवात की, एवं आगम के ऊपर अध्यात्म की बारिश करतें हुवें तप के विस्तार सें प्रकाश डाला,महिला मंडल नें सुंदर गीतिका का संगान करकें तपस्वी की अनुमोदना की,इस अवसर उपासक श्रीमान प्रकाशजी हिरण, अशोकजी चौधरी, रमेशजी सिंघवी, उपासिका श्रीमती मीनाजी धीग की गरिमामय उपस्थिति रही, सभी नें तपस्वी के कठिन तप की अनुमोदना करकें मंगल एवं उत्तम स्वास्थ की शुभमंगल कामना प्रेषित की।
अणुव्रत समिति मुंबई सें श्री राकेश बोहरा,तेरापंथ सभा सें अध्यक्ष श्रीसुभाषजी सिंघवी, पूर्व अध्यक्ष चतरजी सिंघवी,उपाध्यक्ष श्री शांतिलालजी बाफना,महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती डिंपलजी हिरण, मंत्री कल्पनाजी चोरडीया,ज्ञानशाला परिवार सें रेखाजी सिंघवी, ममताजी चिप्पड़, पायलजी राठौड़, रेखाजी बाफना एवं तेयुप अध्यक्ष श्रीमनीषजी सिंघवी, मंत्री नीलेशजी सांखला, पूर्व अध्यक्ष सुमित चोरडिया एवं तेरापंथ सभा, युवक परिषद्, महिला मंडल एवं ज्ञानशाला परिवार एवं पुरे तेरापंथ समाज सें सभी पदाधिकारिगण एवं श्रावक समाज की सराहनीय उपस्थिति रही।


