By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भावना शेखर की दो पुस्तकों ‘सात यशस्वी बालक’ और ‘ मोह मोह के धागे’ के लोकार्पण का गवाह बना पटना पुस्तक मेला
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

भावना शेखर की दो पुस्तकों ‘सात यशस्वी बालक’ और ‘ मोह मोह के धागे’ के लोकार्पण का गवाह बना पटना पुस्तक मेला

Last updated: December 12, 2025 5:40 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

पटना। मशहूर लेखिका भावना शेखर की दो पुस्तकों, कथा गीत ‘सात यशस्वी बालक’ और कहानी संग्रह ‘ मोह मोह के धागे’ का लोकार्पण शुक्रवार को शहर के नामचीन साहित्यकारों की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर बोलते हुए मशहूर लेखक और चिंतक शिवदयाल ने कहा कि भावना शेखर के गद्य को भी पढ़ते हुए किसी पद्य सा लय महसूस होता है और उनकी सतत सृजनशीलता काबिलेतारीफ है। मशहूर कथाकार हृषिकेश सुलभ ने कहा कि इस पितृसत्तात्मक समाज मे भी किसी स्त्री से बेहतर सृजक ढूंढना मुश्किल है और भावना जी उसी की मिसाल हैं।
प्रख्यात लेखक भगवती प्रसाद द्विवेदी ने कहा कि समाज मे लोपित हो रहे मानवीय मूल्यों के बीच हर अभिभावक को चाहिए कि आज लोकार्पित हुई पुस्तक ‘सात यशस्वी बालक’ अपने बच्चों को पढ़ने के लिए दें। पत्रकार और कवि अनिल विभाकर ने कहा कि आज लोकार्पित हुई पुस्तक ‘मोह मोह के धागे की कहानियां’ जीवन के हर पहलुओं को छूती हैं। उल्लेखनीय है कि पुस्तक की लेखिका श्रीमती शेखर तीन दशकों तक एक शिक्षक के रूप में बाल मनोविज्ञान से रुबरु होती रही हैं और इस दौरान उन्होंने समय के साथ बच्चों की मनोवृत्ति में आते हुए निरंतर बदलाव को देखा है। इस बात को महसूस किया है कि कैसे मां की लोरियां धीरे धीरे मोबाइल फोन की स्क्रीन में गुम गयीं। लेखिका महसूस करती हैं कि बच्चों की आदर्श परवरिश में कमी आई है। तभी तो आज बच्चे भले कामयाब दिखते हैं, लेकिन उनमें प्राचीन बाल नायकों श्रवण, ध्रुव,प्रह्लाद, आरूणि, उपमन्यु, भरत और अभिमन्यु के दर्शन नहीं होते हैं। भावना शेखर की पुस्तक ‘सात यशस्वी बालक’ के नायक यही सात बच्चे हैं और कविता की शक्ल में लेखिका ने अपना कलेजा निकाल कर रख दिया है।
लेखिका भावना शेखर कवियित्री के साथ एक मशहूर कथा शिल्पी हैं और समय समय पर उनकी कहानियां देश की नामवर साहित्यिक पत्रिकाओं में छपती रही हैं। उनका कहानी संग्रह ‘मोह मोह के धागे’ उनकी सोलहवीं प्रकाशित पुस्तक है, जिसकी कहानियां जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं को छूती हैं। इस संग्रह की कहानी ‘उम्मीद के पांव’ बुजुर्गों के सम्मान में आई कमी और उससे उपजी विसंगतियों की ओर इशारा करती है। कहानी ‘मलेच्छन’ आजादी के पहले के समाज से रूबरू कराती है, जिसमे एक गोरी औरत हिंदुस्तानी समाज मे ‘मलेच्छन’ बन कर आती है और समय के साथ सबकी लाडली बन जाती है। कहानी ‘मिल्की व्हाइट’ एक ही परिवार के दो बच्चों, एक काला और दूसरा गोरा, के मनोविज्ञान के इर्द गिर्द बुनी हुई है। कुल पंद्रह कहानियों का यह संग्रह जीवन के कई पहलुओं से सवाल भी करता है और एक हद तक जवाब भी तलाशता है। लोकार्पण समारोह में प्रभात प्रकाशन के प्रतिनिधि के रूप में पीयूष कुमार उपस्थित थे और संचालन ध्रुव कुमार ने किया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article रोहित शेट्टी से लेकर अल्लू अर्जुन ने की धुरंधर में रणवीर सिंह के परफॉर्मेंस की तारीफ!
Next Article तेरापंथ के आद्य प्रणेता आचार्यश्री भिक्षु की महाप्रयाण स्थली में 11 वें पट्टधर का पावन पदार्पण

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

तेरापंथाधिशास्ता महाश्रमण के 17वें पट्टोत्सव में उमड़ा आस्था का ज्वार
social
April 26, 2026
रितेश देशमुख–जिनिलीया देशमुख ने ‘राजा शिवाजी’ रिलीज़ से पहले मंदिर में लिया आशीर्वाद
entertainment
April 26, 2026
“बेंगलुरु में गुरूभक्ति और समर्पण का संगम:
social
April 26, 2026
आचार्य महाश्रमण का 65वां जन्मोत्सव, दीक्षोत्सव व 17वां पदाभिषेक उल्लासपूर्वक संपन्न
social
April 26, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?