फ्लोरिडा: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज अमेरिका के फ्लोरिडा में खेला जाएगा। भारत ने सीरीज के पहले मैच में विंडीज को 4 विकेट हराया। वह सीरीज में 1-0 से आगे है। टीम इंडिया की नजर विंडीज के खिलाफ विदेश में 8 साल बाद सीरीज जीतने पर होगी। पिछली बार भारत 2011 में वेस्टइंडीज में 1-0 से सीरीज जीता था। विराट कोहली की टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार चार जीत के क्रम को आगे भी बढ़ाना चाहेगी।
दोनों टीमों के बीच अब तक 4 सीरीज हुई
| साल | कहां हुआ | कौन जीता | कितने मैच की सीरीज | जीत का अंतर |
| 2011 | वेस्टइंडीज | भारत | 1 | 1-0 |
| 2016 | अमेरिका | वेस्टइंडीज | 2 | 1-0 |
| 2017 | वेस्टइंडीज | वेस्टइंडीज | 1 | 1-0 |
| 2018 | भारत | भारत | 3 | 3-0 |
भारत-वेस्टइंडीज हेड टू हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 12 टी-20 खेले गए। इनमें भारत 6 में जीता। वेस्टइंडीज को भी 5 मैच में सफलता मिली। 1 मुकाबले में नतीजा नहीं निकला। फ्लोरिडा में दोनों के बीच यह चौथा मैच होगा। इससे पहले एक मैच में वेस्टइंडीज और एक भारत ने जीते। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था।
मौसम और पिच रिपोर्ट : फ्लोरिडा में बादल छाए रहेंगे। मैच के दौरान बारिश की संभावना है। तापमान 26 से 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। पिछले मैच में पिच से बल्लेबाजों को ज्यादा मदद नहीं मिली थी। असमान उछाल के कारण बल्लेबाजों को परेशानी हुई थी। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

