सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत समेत 11 देशों ने बनाए नियम: एम्सटर्डम ने खुद का प्रचार रोका
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
nationalworld

भारत समेत 11 देशों ने बनाए नियम: एम्सटर्डम ने खुद का प्रचार रोका

Last updated: July 8, 2019 9:16 am
Surabhi Saloni
Share
8 Min Read
SHARE

रोम: दुनियाभर में पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। विमान के किराए में कमी, बढ़ती तनख्वाह और सोशल मीडिया पर स्थान विशेष के बारे में पूरी जानकारी लोगों को घूमने की लिए प्रेरित करती है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या के चलते 2018 में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी ने ओवरटूरिज्म शब्द गढ़ दिया। इस शब्द के मायने हैं- किसी स्थान विशेष पर पर्यटकों की जरूरत से ज्यादा संख्या, उनका वहां पर्यावरण को नष्ट करना। इन सबका रहवासियों पर बुरा प्रभाव भी पड़ता है।

यूके की टूर ऑपरेटर कंपनी रिस्पॉन्सिबल ट्रैवल के सीईओ जस्टिन फ्रांसिस के मुताबिक- पर्यटन भी अन्य उद्योगों की तरह है, इसका भी प्रबंधन किए जाने की जरूरत है। वर्ल्ड टूरिज्म एंड ट्रैवल काउंसिल के मुताबिक- 2018 में 1.4 अरब अंतरराष्ट्रीय टूरिस्ट ट्रिप लगीं। भारत समेत 11 देशों ने अपने खास स्थानों पर पर्यटकों की समस्या से निपटने के लिए नियम बनाए हैं।

1. पेरू
पेरू में 15वीं सदी की इंका सभ्यता के अवशेषों यानी माचू पिच्चू को देखने के लिए 2018 में 15 लाख 78 हजार लोग आए। 2017 की तुलना में पर्यटकों की संख्या में 12% का उछाल देखा गया। माचू पिच्चू में रोज 4300 पर्यटक आते हैं। इस साल जनवरी से प्रशासन ने टिकट व्यवस्था को सख्ती से लागू कर दिया है। टिकटें भी सीमित समय में ही दी जाती हैं। एक व्यक्ति को दो बार जाने की अनुमति नहीं है। पेरू के जी एडवेंचर की जनरल मैनेजर सारा मिजीनियाक कहती हैं- टिकटिंग सिस्टम से माचू पिच्चू पर पर्यटकों की संख्या कम नहीं होगी लेकिन इससे प्रबंधन में आसानी होगी।

2. नीदरलैंड
नीदरलैंड की राजधानी एम्सटर्डम में 2018 में एक करोड़ 80 लाख पर्यटक पहुंचे थे। एक अनुमान के मुताबिक, 2030 में यहां 4 करोड़ 20 लाख लोग पहुंच सकते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने शहर के प्रमोशन पर रोक लगाने का फैसला किया है। डेस्टिनेशन प्रमोशन की जगह डेस्टिनेशन मैनेजमेंट को तरजीह दी जा रही है। पर्यटकों को देश के अन्य शहरों में जाने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

3. इटली
इटली का वेनिस भी पर्यटकों की बढ़ती तादाद से परेशान है। गिउडेका नहर में जून में एक क्रूज ने पर्यटकों की नौका को टक्कर मार दी थी। एक अखबार के एडिटर इन गुइडो मोल्तादो के मुताबिक- बड़ी समस्या एक दिन के लिए आने वाले पर्यटकों से है। वेनिस प्रशासन ने इन पर्यटकों पर लेवी लगाने का फैसला किया है। इसकी शुरुआत 3 यूरो (करीब 230 रुपए) से की गई है। 2020 तक लेवी को 10 यूरो करने का प्लान है। मोल्तादो का कहना है कि पैसा मिलना समस्या नहीं है, हमें बढ़ते पर्यटन के असर को कम करना है।

रोम में पर्यटकों के लिए नियम बनाए गए हैं। किसी टूरिस्ट के साथ फोटो खिंचवाने पर 400 डॉलर (करीब 27 हजार रु) देने पड़ेंगे। वहीं, होटलों में रात 2 बजे से सुबह 7 बजे तक शराब परोसने पर प्रतिबंध लगाया गया है।

4. क्रोएशिया 
क्रोएशिया का डुब्रोवनिक भी बढ़ते पर्यटकों से जूझ रहा है। वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स में शहर को दिखाए जाने के बाद से इसकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ। क्रोएशियन टूरिस्ट बोर्ड के मुताबिक- 2018 में डुब्रोवनिक में 12 लाख से ज्यादा लोग आए। यह 2017 में आए पर्यटकों से 8% ज्यादा है। प्रशासन डुब्रोवनिक का प्रचार हर मौसम का शहर के तौर पर कर रहा है ताकि पर्यटकों को इकट्ठा होने से रोका जा सके। एक नीति के तहत टूर ग्रुप्स से कहा गया है कि 8 लोगों से ज्यादा नहीं होना चाहिए ताकि हम गुणवत्ता बरकरार रख सकें।

5. बेल्जियम
बेल्जियम का ब्रजेस में भी काफी पर्यटक पहुंच रहे हैं। यह संख्या कम करने के लिए शहर के मेयर डर्क डी फॉ ने कुछ नियम बनाए हैं। इसके तहत ब्रजेस के पास स्थित जीब्रज डॉक पर जहाजों की संख्या 5 से घटाकर 2 कर दी गई है। फॉ कहते हैं कि हम नहीं चाहते कि ब्रजेस में ज्यादा पर्यटक आएं। हम शहर को डिज्नीलैंड नहीं बनाना चाहते।

6. इंडोनेशिया
इंडोनेशिया के बाली में जून तक 65.11 लाख पर्यटक पहुंच चुके हैं। 2018 की तुलना में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में 10% का इजाफा है। बाली की प्रांतीय संसद के प्रमुख न्योमन अदी विरयातमा ने 10 डॉलर (करीब 700 रु) का टूरिस्ट टैक्स लगाने का ऐलान किया है। पर्यटक को यह टैक्स देश छोड़ते हुए देना होना। ओवरटूरिज्म के चलते बाली के लोग कई बार पर्यावरण प्रदूषण का मुद्दा उठा चुके हैं।

7. भारत
भारत के आगरा स्थित ताजमहल में ओवरटूरिज्म बड़ा मुद्दा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2018 में ताजमहल देखने के लिए टिकट का पैसा बढ़ाने के ऐलान किया था। भारतीयों को अब 200 की बजाय 250 रु और विदेशी पर्यटकों को 1100 रु चुकाने होते हैं। अगर विदेशियों को असली मजार तक जाना हो, तो 20 रु. अतिरिक्त देने होते हैं। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को उम्मीद है कि इस पहल से पर्यटकों में 15-20% की गिरावट आएगी।

8. ग्रीस
यूरोपियन पार्लियामेंट ट्रांसपोर्ट कमेटी के मुताबिक- ग्रीस के सांतोरिनी में 2012 से 2017 के बीच पर्यटकों में 66% का इजाफा हुआ। यहां टूरिस्ट की संख्या 33 लाख से 55 लाख पहुंच गई है। सांतोरिनी के मेयर निकोस जोरजोस ने यहां पर्यटकों की संख्या सीमित कर दी है। अब यहां रोज केवल 8 हजार लोगों को पहुंचने की अनुमति होगी।

9. स्कॉटलैंड
स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबरा में सालाना अगस्त फेस्टिवल में भी जमकर पर्यटक जमा होते हैं। शहर काउंसिल ने इस साल फरवरी से हर पर्यटक से 2 पाउंड (करीब 171 रु.) टूरिस्ट टैक्स लेने का ऐलान किया है।

10. स्पेन
स्पेन के बार्सीलोना ने शहर में रुकने वाले हर पर्यटक पर टैक्स लगाया है। बार्सीलोना टूरिज्म डिपार्टमेंट को 2017 में 5 मिलियन डॉलर (करीब 35 करोड़ रुपए) मिले थे। 2017 में बार्सीलोना में करीब 89 लाख लोग पहुंचे थे। इसी साल करीब डेढ़ लाख लोगों ने पर्यटकों की बढ़ती संख्या के विरोध में मार्च निकाला था।

11. न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने 2018 में अपने यहां आने वाले पर्यटकों पर 22 डॉलर (करीब 1500 रुपए) टूरिस्ट एडमिशन टेस्ट लगाने का ऐलान किया था। हालांकि इसे शुरू नहीं किया जा सका। लिहाजा क्वींसलैंड शहर ने अलग से पर्यटकों पर टैक्स लगाने का ऐलान किया। 40 हजार लोगों पर किए सर्वे में 81% ने टैक्स लगाने को सही बताया। एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए मशहूर क्वींसलैंड में पिछले साल 33 लाख लोग पहुंचे थे।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ताजिकिस्तान ने भारत को 4-2 से हराया, सबसे ज्यादा गोल के मामले में छेत्री ने मेसी को पीछे छोड़ा
Next Article सिर्फ 27 रन बनाते ही रोहित कर लेेंगे विश्व कप का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

पर्युषण महापर्व के पावन अवसर पर जैन समाज में सेवा, श्रद्धा और समर्पण के साथ साथ जीतो डिवाइन जैमिंग की गूंज
social
September 14, 2026
देश में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.82% पर पहुंची, 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
national
September 14, 2026
मलेशिया के तपाह में साई बाबा पीस टॉर्च समारोह में उमड़े 500 से अधिक श्रद्धालु, भारत के उप उच्चायुक्त और मलेशियाई मंत्री भी हुए शामिल
social
September 14, 2026
विलेपार्ले में प्रेक्षाध्यान से चित्त की निर्मलता एवं आत्मिक जागरण का संदेश
social
September 14, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?